Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली के इस पसंदीदा खिलाड़ी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किये जाने के पक्ष में नहीं है आकाश चोपड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले महीनें से इंग्लैंड के दौरे पर जाना है जहां पर भारतीय टीम के लिए एक मुश्किल चुनौती मुहं बांहे खड़ी हुई है। इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे और टी-20 टीम का चयन कर लिया गया है। भारतीय टीम को पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच खेलने  हैं जिसके बाद इंग्लैंड की चुनौती तैयार रहेगी जिसमें टेस्ट सीरीज का महत्व कुछ ज्यादा है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आकाश चोपड़ा नहीं चाहते एक स्टार भारतीय खिलाड़ी को

भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस साल खेली गई टेस्ट सीरीज में कोई खास कमाल नहीं किया। भारतीय टीम के बल्लेबाजों में कप्तान विराट कोहली के अलावा हर कोई संघर्ष करना नजर आया। इसी टीम में से एक ऐसा खिलाड़ी है जिसे मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं देखना चाहते हैं।

आकाश चोपड़ा के अनुसार हार्दिक पंड्या नहीं बैठते टेस्ट टीम में फिट

जी हैं भारतीय टीम के इस समय के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या को आकाश चोपड़ा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपयुक्त नहीं मानते हैं। आकाश चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 93 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन उसके बाद वो लगातार संघर्ष करते नजर आए साथ ही गेंदबाजी में भी कोई खास प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

हार्दिक पंड्या की नहीं है मेरी टीम में कोई जगह

आकाश चोपड़ा ने इंडिया टीवी के खास कार्यक्रम क्रिकेट की बात में कहा कि “मेरी टीम में हार्दिक पंड्या की कोई जगह नहीं है।जहां तक उनके करियर का सवाल है पंड्या ने  एक अच्छी पारी खेली जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान आयी। उन्होंने दो कैच ड्रॉप होने के बाद 93 रन बनाए । इसके बाद वो पांच पारियों में ज्यादा कुछ नहीं कर सके।

तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में भी हार्दिक पंड्या नहीं है काबिल

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि “अगर वो बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष-5 में बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं तो बल्लेबाजी में पंड्या की कोई उपयोगिता नहीं है। मैं उन्हें एक दिन में 17-18 ओवर का गेंदबाज भी नहीं बना सकता, इस तरह से मेरा वो तीसरा गेंदबाज नहीं हो सकता है। वो मेरा चौथा गेंदबाज हो सकता है लेकिन हमें भुवी, बुमराह, शमी, उमेश और ईशांत जैसे गेंदबाजों के बीच चौथे गेंदबाजी की जरूरत नहीं है। पंड्या के बजाय स्पिनर खिलाना बेहतर होगा।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post विराट कोहली के इस पसंदीदा खिलाड़ी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किये जाने के पक्ष में नहीं है आकाश चोपड़ा appeared first on SportzWiki Hindi.