Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस कारण पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेगी टीम इंडिया

अभी हाल में ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लगभग 4 साल तक के कार्यक्रम का अनावरण किया. जिस सूची में भारतीय टीम  के साथ कोई भी सीरीज नहीं थी.

पाकिस्तान बोर्ड ने 2023 तक के अपने कार्यक्रम को जारी किया, जिसमें एकदिवसीय मैच, टेस्ट मैच के साथ-साथ विभिन्न चैंपियनशिप का कार्यक्रम किन टीमों के साथ खेला जाने वाला है ये भी बताया था. इंडियन टीम के साथ एक भी दौरे को  न होने को लेकर लेकर राजनीतिक गहमागहमी को इसका कारण बताया था.

 

 

अब आईसीसी ने दो साल के कार्यक्रम को जारी करते हुए कहा- पाकिस्तान के साथ कोई मैच ना होने को लेकर भारतीय सरकार के साथ पाकिस्तान के साथ चल रही गहमागहमी को कारण बताते हुए इससे किनारे कर लिया गया है.

भारतीय टीम को 2019 में जुलाई -अगस्त में विंडीज टीम के साथ टेस्ट चैंपियनशिप की अगुवाई करनी है. इस दौरान दो सालों में पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का मैच नहीं खेला जायेगा.

 

 

 

हम आपको बता दे कि अगर एशिया ट्राफी और वर्ल्डकप के मैच को छोड़ दिया जाए तो दोनों देशों के बीच कोई भी प्रतियोगिता का आयोजन लम्बे समय से नहीं किया जा रहा है. विनोद राय ने इंडियन एक्सप्रेस में लिखा है कि भारत सरकार ने अपना स्पष्ट रुख रखते हुए कह दिया है मौजूदा दौर में पाकिस्तान के साथ को भी मैच नहीं खेला जा सकता है.

दोनों टीमें लम्बे समय से एक-दूसरे के साथ नहीं खेली है, इसका कारण दोनों देशो के बीच चल रही राजनीतिक गहमागहमी को कारण बताया है. इस दौरान टीम इंडिया अलग अलग टीमों के साथ सीरीज खेलेगी जिसमें विंडीज, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका. इंग्लैंड जैसी टीमें आती है, वहीँ दूसरी ओर पाकिस्तान के साथ कोई भी सीरीज नहीं खेली जायेगी.

 

 

पाकिस्तान भी अपने कार्यक्रम के अनुसार  सरफराज अहमद के नेतृत्व वाले पाकिस्तान चैंपियनशिप के दौरान श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में भाग लेंगे.

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे….

The post इस कारण पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेगी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.