अफगानिस्तान टीम के साथ एकमात्र एतिहासिक मैच को ऐतिहासिक तरीके से जीतने के बाद अब इंडियन टीम को स्कॉटलैंड के साथ 2 टी -20 मैचों के लिए तैयार होना है. इसके लिए उसने अभी से तैयारी चालू कर दी है. 27 और 29 जून को होने वाले टी-20 मैच के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई है.

इस सीरीज के लिए अभी हाल में ही टीम का चयन किया गाया था. जिसके बाद टीम को यो-यो टेस्ट से भी गुजारना पड़ता है, जिसको लेकर खिलाड़ियों में संदेह के स्थिति बनी रहती है. कभी कभी ऐसा भी हो जाता है कि टीम में चयन के बाद भी खिलाड़ी यो- यो टेस्ट में फेल होने के बाद टीम से बाहर हो जाता है.

अभी हाल में ही हुए यो-यो टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बल्लेबाज संजू सैमसन को फेल हो जाने के बाद टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. भारतीय खिलाड़ियों के फिटनेस स्तर को बढ़ाने के लिए, मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ब्रिटेन दौरे के लिए यो-यो टेस्ट बार 16.1 से 16.3 तक बढ़ा दिया है।
सकारात्मक पहलू
अभी हाल में ही हुए यो-यो टेस्ट में कप्तान कोहली पास हुए है. आईपीएल के दौरान उनके गर्दन में चोट लग गयी थी. इसके देखते हुए इनको अफगानी टीम से बाहर कर दिया था और आराम करने की सलाह दी गयी थी. अब यो यो टेस्ट के बाद कप्तान कोहली स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले सिरीज में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे.

कोहली ने पहले बैच में एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव के साथ यो-यो परीक्षण में हिस्सा लिया। पिछले साल टेस्ट में विफल होने वाले खिलाड़ियों में से एक सुरेश रैना ने इस बार आसानी से इसे पास कर लिया है. दूसरे बैच में, जसप्रीत बुमराह वाशिंगटन सुंदर, युज्वेंद्र चहल, सिद्धार्थ कौल और मनीष पांडे ने हिस्सा लिया. इसमें भी सभी खिलाड़ी यो-यो टेस्ट में पास हो गए.
नकरात्मक पहलू

भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक नकारात्मक क्षण तब आया जब इस बार आईपीएल में टॉप स्कोरर यो -यो टेस्ट का शिकार हो गया. टेस्ट में फेल होने के बाद अम्बाती रायडू को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. अम्बाती रायडू को उनके दमदार प्रदर्शन के बदौलत टीम में जगह दी गयी थी. रायडू को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सिरीज में शामिल किया गया था.
भारत 3 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी -20 सीरीज खेलेंगे। तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 12 जुलाई से खेली जाएगी। रायडू के साथ ना फिटनेस थी और ना ही भाग्य का साथ?
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे खूब शेयर करे, और कमेंट करना न भूले.
The post सभी खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट रिजल्ट आया सामने, जाने कौन हुआ पास और किसे करना पड़ा हार का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.