Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब ये बिल्ला करेगा फीफा विश्व कप में भविष्यवाणी

सेंट पीटर्सबर्ग। ऑक्टोपस पॉल की विश्व कप 2010 में भविष्यवाणियां सफल रही थी। उसने इस टूर्नामेंट में जिस टीम की जीत की भविष्यवाणी की वहीं विजेता बनी। खिताबी मुकाबला हॉलैंड और स्पेन के बीच खेला गया।

स्कॉटलैंड ने विश्व नम्बर वन इंग्लैंड को हराया

ऑक्टोपास पाल ने स्पेन की जीत की भविष्यवाणी की थी और हुआ भी उन्हीं के अनुसार। अब ऐसी ही भविष्यवाणियां इस सप्ताह रूस में शुरू हो रहे फीफा विश्व कप में एक बहरा सफेद बिल्ला एचिलेस करेगा।

सचिन ने किया खुलासा, इस तेज गेंदबाज से डरते थे सहवाग

ऑक्टोपस पॉल ने दक्षिण अफ्रीका में 2010 हुए विश्व कप के दौरान खाने से भरे दो बॉक्स में से एक चुनकर विश्व कप चैम्पियन का अनुमान लगाया था। वहीं बहरा सफेद बिल्ला एचिलेस के सामने रूस में शुरू हो रहे फीफा विश्व कप के दौरान टीमों के ध्वज चिन्हित बाउल रखे जाएंगे।

एशिया कप में भारत की खिताबी जीत पर बांग्लादेश ने लगाया ब्रेक

यहां हर्मिटेज म्युजियम में बिल्लियों की देखरेख करने वाली कन्ना कसात्किना के अनुसार, हमने एचिलेस का चयन किया है, क्योंकि वह खूबसूरत है और उसकी नीली आंखें हैं। वह बहरा है, लेकिन उसके अनुमान लगभग सही होते हैं।

न्यूजीलैंड ने फिर से दी आयरलैंड को बड़ी शिकस्त

दक्षिण अफ्रीका में 2010 हुए विश्व कप के दौरान ऑक्टोपस पॉल किसी स्टार से कम नहीं था। इस विश्व कप में ऑक्टोपस पॉल द्वारा जर्मनी के सभी आठ मैचों के बारे में की गई भविष्यवाणियां सही निकलीं थी।

फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट : नडाल ने लहराया परचम, जीता 11वीं बार ये खिताब

दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप मैचों की सही भविष्यवाणियां करने वाले पॉल ऑक्टोपस मौत हो चुकी है। खिताबी मुकाबले में स्पेन ने हॉलैंड को 1-0 से हराया था। इस मैच के बारे में भी ऑक्टोपस पॉल ने सफल भविष्यवाणी की थी।

पहला टेस्ट मैच: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 226 रन से हराया

गौरतलब है कि पिछला विश्व कप जर्मनी ने जीता था और इस बार भी उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है।