भारतीय क्रिकेट टीम का जुलाई से इंग्लैंड दौरा शुरु होने वाला है. भारतीय टीम इंग्लैंड में तीन वनडे, तीन टी-20 और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. भारत जहां टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी रैंकिंग में नंबर वन है तो वहीं इंग्लैंड एकदिवसीय की नंबर एक टीम है. हालांकि भारत के लिए इंग्लैंड दौरा कभी भी आसान नही रहा है.
2014 में जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गयी थी तो उस समय विराट कोहली की टेस्ट मैचों में फॉर्म ख़राब रही थी. वह बड़ा स्कोर बनाने में सफल नही हो पाए थे. इसी को लेकर हरभजन सिंह ने कहा है कि अब विराट कोहली पहले के मुकाबले काफी बदल चुके हैं.
ये कहा हरभजन सिंह ने

एक टीवी शो के दौरान हरभजन सिंह ने कहा ”पिछला दौरा विराट के लिए अच्छा नही रहा था. लेकिन अब वह काफी बदल गए हैं. इस बार वह इंग्लैंड में जरुर बड़ा स्कोर करेंगे”
विराट कोहली आईपीएल के बाद काउंटी क्रिकेट में खेलने जाने वाले थे. इसीलिए उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट मैच को छोड़ने का भी निर्णय ले लिया था. मगर चोट की वजह से वह काउंटी क्रिकेट में नही जा पाए. हरभजन सिंह काउंटी क्रिकेट में विराट के ना खेल पाने को अच्छा मानते हैं.

हरभजन ने कहा ”काउंटी क्रिकेट एक व्यस्त टूर्नामेंट है. हर चार दिवसीय मैच के बाद एक दिवसीय मैच खेलना होता है. विराट कोहली को इस समय आराम की बहुत आवश्यकता थी. अगर वह काउंटी क्रिकेट खेलते तो यह उनके लिए थकावट बन सकता था. हम उन्हें फ्रेश के रूप में देखना चाहते हैं. मुझे विश्वास है कि वह वहां पर रन ज़रूर बनाएंगे”
हरभजन सिंह भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के दौरान कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे. हरभजन सिंह का कहना था कि अगर भारतीय टीम इंग्लैंड में अच्छा करती है तो उनके पास कहने के लिए बहुत कुछ होगा.
The post भारत के इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली के प्रदर्शन को लेकर हरभजन सिंह ने की ये भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.