Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कनाडा प्रीमियर लीग में इस टीम से खेलते नजर आएंगे स्मिथ और वार्नर

खेल डेस्क।ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर अब 28 जून से कनाडा प्रीमियर लीग में खेलते नजर आएंगे और इनके अलावा वेस्टइंडीज के सभी दिग्गज खिलाडी सुनील नारायण , ड्वेन ब्रावो, कीरोन पोलार्ड, डैरेन सैमी और आंद्रे रसेल भी इस लीग में खेलते नजर आएंगे।

वार्नर को विनीपेग हॉक्स की टीम ने अपनी टीम में शामिल किया है और उनके साथ टीम में ड्वेन ब्रावो और दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर भी इस टीम में शामिल है।

स्टीव स्मिथ को टोरंटो नेशनल टीम ने दूसरे दौर में अपनी टीम से जोड़ा है और इस टीम में स्मिथ के साथ वेस्टइंडियन स्टार डैरेन सैमी और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कियरन पोलार्ड भी शामिल है।