भारतीय क्रिकेट में एक समय सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे ओपनर हमेशा एकसाथ खेलते हुए नजर आया करते थे। लेकिन अब ये स्टार क्रिकेटर क्रिकेट खेलते हुए नजर नहीं आते है, क्योंकि अपनी उम्र के अनुसार इन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहा दिया है। इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बहुत से मैच एक साथ खेले है, जिसमें इन्होंने ओपनिंग की है। हाल फिलहाल सहवाग किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर थे, तो सचिन मुंबई के बैटिंग मेंटर की भूमिका निभा रहे थे।

हाल ही में इन दोनों को लंबे समय बाद क्रिकेट एक्सपर्ट विक्रम साठाये के टॉक शो व्हाट द डक शो में देखा गया था जहाँ इन दोनों के साथ साठाये ने काफी लंबी चर्चा की है। इस दौरान सचिन सहित सहवाग ने अपने जीवन के बारे में कई राज बताये है।
आज वर्तमान समय में सचिन तेंदुलकर जिन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है ने बताया है कि वो हमेशा अपने घर में कुछ न कुछ रिपेयरिंग करते रहते है। एंकर विक्रम साठाये ने कहा है कि सचिन संन्यास के बाद अब अपने घर में हमेशा कुछ न कुछ रिपेयर करते ही रहते है।

साल 1989 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने वाले सचिन के बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था कि ये आगे जाकर इतने महान खिलाड़ी बनेंगे, लेकिन आज इन्हें भगवान का दर्जा दिया जाता है।
सचिन ने इस दौरान बताया है कि इनकी यह रिपेयर वाली आदत संन्यास के बाद से ही नहीं बल्कि जब खेलते थे तब से ही है। इस बात को साथी सहवाग ने भी माना है। सचिन का कहना है कि ये जब खेलते थे तो खुद के ही नहीं बल्कि साथी खिलाड़ियों के भी अगर किसी के जूते फटे हुए है तो उन्हें ठीक करना, पैड ठीक करना यह सब हमेशा ही बना रहता था।

ऐसा रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर
इन्होंने अपने करियर में भारत की तरफ से 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच खेले थे। इस दौरान इन्होंने टेस्ट में 53.78 की औसत में 15,921 बनाये थे जिसमें 51 शतक शामिल थे और वनडे में 44.83 की औसत से 18,426 बनाये थे। साथ ही इन्होंने कहा है कि ये वर्तमान समय में अपने घर में भी यही उथल पुथल किया करते है।

आदत और शौक़ीन से है मजबूर
सचिन आगे बताते है कि आज भी घर में कुछ न कुछ करता रहता हूँ, क्योंकि यह मेरी आदत है और शौक भी और साथ ही रिपेयरिंग करने में बहुत मजा आता है। इनका कहना है कि कुछ भी न हो तो पेंटिंग की जगह ही बदलता रहता हूँ और कभी फैन (पंखे) को भी रिपेयर करता हूँ। इन्होंने अंतिम बार भारत के लिए साल 2013 में टेस्ट मैच खेला था।
यहाँ देखिये वीडियो:-
The post सचिन ने सन्यास के बाद पहली बार खोला राज, घर में करते रहते है अब खाली समय में ये काम appeared first on SportzWiki Hindi.