Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज के इस विश्व रिकॉर्ड की एक अनजाने से क्रिकेटर ने दिलाई याद

खेल डेस्क। जिसने भी टी-20 विश्व कप में भारतीय बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह द्वार इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया मैच देखा होगा, उसे इस मैच में युवी द्वारा स्ट्अर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगाए गए छह छक्के जरूर याद होंगे।

11 साल बाद एक बार फिर युवराज सिंह द्वारा बनाए गए इस रिकॉर्ड की याद ताजा हो गई है। 37 वर्षीय दीपक निकोलस ने दुबई क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित रमजान क्रिकेट लीग में एक ओवर में छह छक्के लगाकर इस याद को ताजा किया है।

भारत ने दर्ज की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत, अफगानिस्तान को दी मात

उन्होंने रोअरिंग लॉयंस की ओर से खेलते हुए 12 गेंदों पर 49 रन बनाकर ये उपलब्धि हासिल की है। रोअरिंग लॉयंस की पारी के 11में ओवर में दीपक निकोलस ने लगातार छह छक्के लगाने का कारनामा किया। इस दौरान उनके सामने गेंदबाज के रूप में करण टेकवानी थे।

हालांकि दीपक की इस पारी के बावजूद उनकी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा। रोअरिंग लॉयंस को 25 ओवर में जीत के लिए 234 रन बनाने थे, लेकिन वह 216 रन ही बना सकी और उसे 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दीपक को उनके इस रिकॉर्ड का वीडियो नहीं बन पाने का दुख है।

गौरतलब है कि भारतीय सिक्सर किंग युवराज सिंह ने आईसीसी टी-20 विश्व कप के 19 सितम्बर को डरबन में खेले गए मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्ट्अर्ट ब्रॉड की लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे।

इस मैच में ही युवराज सिंह ने केवल 12 गेंदों पर ही अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस मैच में युवराज ने केवल 16 गेंदों पर ही 58 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और सात छक्के लगाए थे।

इस मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 18 रन से शिकस्त दी थी। युवराज सिंह अपनी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने में सफल रहे थे।