Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्क टेलर ने भ्रष्ट ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम पता होने की बात कही

न्यूज़ नेटवर्क अल ज़जीरा द्वारा क्रिकेट में भ्रष्टाचार को लेकर जारी की गयी डॉक्यूमेंट्री ने हलचल पैदा कर दी है. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी मार्क टेलर ने कहा है, कि वीडियो में जिन खिलाड़ियों को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं. उन दी खिलाड़ियों के नाम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को को पता हैं.

अल ज़जीरा द्वारा जारी वीडियो में 2017 में रांची टेस्ट के दौरान खिलाड़ी स्पॉट फिक्सिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस डॉक्यूमेंट्री में दावा किया गया है कि दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को धीमी बल्लेबाजी करने के लिए पैसे दिए गए थे.

ये कहा मार्क टेलर ने

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भ्रष्टाचार के इन आरोपों को यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया था कि उन्हें इस बारे में अल ज़जीरा से कोई सबूत नही मिले हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के मार्क टेलर ने कुछ और ही कहा है. टेलर ने कहा ‘यह एक ओवर में दो रन के बारे में बताता है. यह एक सीरीज के छ ओवर के बारे में बताता है जिसमें बहुत ज्यादा रन नही आए, यह हर समय भारत में होता है. इन सभी खेलों में यह मैच फिक्सरों को अवसर प्रदान करता जा रहा है. जो खेल को ख़राब करना चाहते हैं. इसमें कोई शक नही है कि मैच फिक्सिंग क्रिकेट में एक अहम मुद्दा है और काफी सालों तक रहेगा”

आईसीसी ने ये कहा है 

आईसीसी के सीईओ रिचर्डसन ने एक बयान जारी करते हुए कहा ”मुझे लगता है लीग उन लोगों को और ज्यादा अवसर प्रदान करते हैं जो लोग फिक्स करना चाहते हैं या इसमें शामिल होना चाहते हैं. इसलिए हमें जरूरत है कि हम यह सुनिश्चित करें कि जो टी-20 टूर्नामेंट हो रहे हैं उनके पास इससे निपटने के लिए उपाय हों. इसके साथ ही ऐसा तंत्र हो जो खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी मालिकों और इसमें शामिल लोगों पर निगरानी रख सके. और खिलाड़ियों को इसके बारे में जागरुक भी किया जाए”

 

The post पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्क टेलर ने भ्रष्ट ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के नाम पता होने की बात कही appeared first on SportzWiki Hindi.