Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैदान पर वापसी करते ही अर्द्धशतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ के लिए राशिद खान ने ट्वीटर पर डाला ये भावुक संदेश

28 जून गुरुवार से कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग की शुरूआत हो गई है. कनाडा टी-20 ग्लोबल टी-20 लीग में इस बार दुनिया के कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे है.

कनाडा टी-20 लीग का कल गुरुवार को पहला मैच डैरेन सैमी की कप्तानी वाली टोरंटो नेशनल्स और क्रिस गेल की कप्तानी वाली वेंक्योर नाइट्स के बीच खेला गया.

लुईस की पारी से वेंक्योर ने बनाये 227 रन 

आपकों बता दें, कि इस मैच में टोरंटो नेशनल्स की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंक्योर नाइट्स ने युवा ओपनर बल्लेबाज एविन लुईस की 55 गेंदों पर 96 रन की तूफानी पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 227 रन का एक विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही थी.

स्मिथ की पारी से जीता नाइट्स 

आपकों बता दें, कि जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टोरंटो नेशनल्स की टीम ने इस मिले हुए लक्ष्य को स्टीवन स्मिथ की शानदार पारी की बदौलत 6 विकेट से 4 गेंद शेष रहते जीत लिया.

स्टीवन स्मिथ ने अपने वापसी मैच में खेली 61 रनों की शानदार पारी 

आपकों बता दें, स्टीवन स्मिथ का बॉल टेम्परिंग प्रकरण के बाद यह पहला मैच था और उन्होंने अपने इस मैच में 41 गेंदों पर 61 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी है. स्टीवन स्मिथ ने अपनी 61 रन की शानदार पारी में 8 चौके व एक छक्का लगाया.

राशिद खान ने स्मिथ की पारी के बांधे तारीफों के पुल 

टी-20 क्रिकेट के नंबर-1 गेंदबाज व अफगानिस्तान के करिश्माई लेग स्पिनर राशिद खान ने स्टीवन स्मिथ की वापसी पारी की ट्विटर पर जमकर तारीफ की है.

राशिद खान ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए स्मिथ के लिए लिखा, “आपकों वापस खेलते देख के खुशी हुई. स्मिथ आपने बहुत शानदार पारी खेली.”

 

Pleased to see him back to the game and played classical inning well Played @stevesmith49 mate 🙌🏻👍🏻👍🏻 pic.twitter.com/NQaJKu52kM

— Rashid Khan (@rashidkhan_19) June 28, 2018

 

 

 

The post मैदान पर वापसी करते ही अर्द्धशतक लगाने वाले स्टीव स्मिथ के लिए राशिद खान ने ट्वीटर पर डाला ये भावुक संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.