Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जीवा धोनी के इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर भी आ जाएगी स्माइल

नई दिल्ली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितनी चर्चा में रहते हैं, उनकी बेटी जीवा भी उतनी ही सुर्खियां बटोरती हैं। आईपीएल 2018 के दौरान भी जीवा की कई तस्वीरें और वीडियो देखने को मिली थी। हाल ही में माही की बिटिया ने एक फोटोशूट करवाया था। उस दौरान उनकी एक वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं, जिसमें वह काफी क्यूट दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को देखकर आपके चेहरे पर भी झट से स्माइल आ जाएगी।

 
जीवा ने आईपीएल के दौरान फोटोशूट करवाया था। जीवा ने अपने इस फोटोशूट से सभी का दिल जीत लिया है। इतना ही नहीं आईपीएल के फाइनल में कभी वह पापा धोनी को फ्रूटी पिलाती नजर आईं तो कभी बाकी बच्चों के साथ मस्ती करती दिखीं। मैदान में बाप-बेटी का प्यार और बॉन्डिंग साफ दिखाई दी।