इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में टेस्ट क्रिकेट में जबरदस्त सुधार किया है। इंग्लैंड की टीम इस दौरान टेस्ट क्रिकेट की सबसे खतरनाक टीमों में से एक हो गई है। इंग्लैंड की इस जबरदस्त सफलता के लिए तेज गेंदबाजी की जोड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन के प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ब्रॉड-एंडरसन की जोड़ी के बिना तो इंग्लैंड की टेस्ट गेंदबाजी आक्रमण की कल्पना तक नहीं की जा सकती है।

माइकल वॉन ने की थी पिछले टेस्ट के बाद ब्रॉड-एंडरसन को बाहर करने की मांग
लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों मे इन दोनों ही गेंदबाजों को बाहर निकालने की मांग की थी।
माइकल वॉन ने कहा था कि ब्रॉड और उसके साथी गेंदबाज एंडरसन को बाहर कर देना चाहिए। आपको एक बतौर अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते टीम के हित में सोचना चाहिए।

ब्रॉड-एंडरसन ने अपनी गेंदबाजी से माइकल वॉन को दिया करारा जवाब
माइकल वॉन की इस आलोचना को ब्रॉड और एंडरसन ने दिल पर ले लिया और दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने 3-3 विकेट निकालकर पाकिस्तान को पहली पारी में सस्ते में समेटने में अहम भूमिका निभायी। ब्रॉड ने तो गेंद से जवाब देने के बाद माइकल वॉन को अपने बयान से भी करारा जवाब दिया।

ब्रॉड ने की वॉन की बोलती बंद
पहले दिन के खेल के खत्म होने के बाद ब्रॉड ने कहा कि
“वॉन अंधेरे में तीर चलाना बंद करें। उन्हें ड्रेसिंग रूम के बारे में कुछ पता नहीं है। मुझे नहीं लगता है कि खिलाड़ी उनसे ड्रेसिंग रूम के बारे में बात करते हैं। मेरा मानना है कि वो गलत बयान था। वो उनकी निजी राय थी।”

वो मेरे अच्छे कप्तान रहे हैं लेकिन उनका ये बयान गलत- ब्रॉड
“वॉन मेरे अच्छे दोस्त हैं। मेरे लिए वो बेहतरीन कप्तान भी रहे हैं। उन्होंने मुझे टीम में खेलने का मौका दिया था। हालांकि मैं किसी को भी आलोचना करने से नहीं रोकता हूं। मैंने पिछले हफ्ते आलोचना झेलने वाला काम किया था। मैं हर किसी के बयान का सम्मान करता हूं, लेकिन 1-2 मैचों के प्रदर्शन से आप ऐसा नहीं बोल सकते हैं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post माइकल वॉन ने पहले टेस्ट के बाद कहा था स्टुअर्ट ब्रॉड और एंडरसन को करो टीम से बाहर, अब भड़के ब्रॉड ने दिया ये विवादित बयान appeared first on SportzWiki Hindi.