हाल में ही रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाने ने what the duck शो में इंटरव्यू दिया था. इस दौरान उन्होंने जहाँ अपनी दोस्त्ती को लेकर बात की. इस दौरान दोनों ने जडेजा को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसे शायद ही कोई जानता होगा.तो आइये जानते है रोहित शर्मा और रहाणे ने जडेजा को लेकर क्या खुलासा किया.
जडेजा को लेकर कही ये बात

हाल में ही शो के दौरान बात करते हुए रहाणे और रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका में हुआ एक किस्से को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि वो अफ्रीका दौरे के दौरान वो सफारी पर गए हुए थे. इस दौरान उनके साथ उनकी बीवियां और जडेजा भी थे. वो इस दौरान जंगल में काफी अंदर चले गए थे. तभी उनके सामने दो चीते आ गए थे, जो अपना शिकार कर के बैठे हुए थे. इस दौरान जडेजा ने चीते का ध्यान आकर्षित करने के लिए अजीब तरह से आवाज़ निकलनी शुरू कर दी.

जिस पर रोहित शर्मा ने कहा कि ”मुझे उस पर बहुत गुस्सा आ रहे था , मेरा मन कर रहा था कि उसको घुसा कर मार दूँ. मैंने उससे मना भी किया और कहा कि यहाँ पर कोई मदद नही करने नही आएगा. लेकिन वो नही माना. इस घटना के बाद हम ये बात जान गए कि कही भी जडेजा के साथ नही जाना चाहिए.”
जडेजा को जानवरों से है प्यार

आपको बता दे कि जडेजा हमेशा से ही जानवरों से प्यार करने के लिए जाने जाते है. यहाँ तक की उन्होंने फॉर्म हाउस में भी घोड़े पाल रखे है. जिनका ध्यान वो खुद रखते है. जहाँ तक वो सोशल मीडिया पर भी खुद जानवरों के साथ फोटो को शेयर करते है. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि रविन्द्र जडेजा रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की इस बात को लेकर क्या जवाब देते है.
The post जानिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर ऐसा क्या हुआ था कि जडेजा को घुसा मरना चाहते थे रोहित शर्मा appeared first on SportzWiki Hindi.