पूर्व न्यूज़ीलैंड कप्तान और मौजूदा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुख्य कोच डेनिअल विटोरी ने अपनी आल टाइम प्लेइंग इलेवेन चुनी है. जिसमें तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. विटोरी की इस टीम में अलग-अलग समय के शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं.
रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर और एबी डीविलियर्स जैसे दिग्गजों से सजी इस टीम का कप्तान विटोरी ने विराट कोहली को बनाया है. विटोरी का मानना है कि विराट कोहली जिस तरह से जीत के लिए एक जुनून के साथ खेलते हैं वह बिल्कुल अलग है.
ये कहा डेनियल विटोरी ने

विराट कोहली को कप्तान बनाने पर विटोरी ने कहा ”कुछ आधुनिक लोग तीन या चार नंबर पर खेल रहे हैं. विराट कोहली जिस तरह से जीत के लिए एक जुनून के साथ खेलते हैं. उसने काफी प्रभावित किया है. उनके हांथों में कमान होना अच्छा रहेगा”
बल्लेबाजी क्रम के बारे में बताते हुए विटोरी ने कहा ”मैंने टॉप सिक्स को खासतौर पर किसी एक बल्लेबाजी क्रम के लिए नही चुना है, क्योंकि वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.”
विटोरी ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग को सबसे खतरनाक बल्लेबाज के रूप में बताया है जबकि भारत के राहुल द्रविड़ को चुनौतीपूर्ण बल्लेबाज के तौर पर बताया है.
विटोरी ने कहा ”पोंटिंग को मैंने किसी भी परिस्थिति में सबसे खतरनाक बल्लेबाज के तौर पर देखा है. वह जबरदस्त थे. द्रविड़ सबसे मजबूत खिलाड़ी थे, जिन्हें मैंने गेंदबाजी की. उनकी गेंद की लेंथ को समझने की क्षमता शानदार थी.”

दो स्पिनर गेंदबाजों को भी विटोरी ने अपनी प्लेइंग इलेवेन में जगह दी है. विटोरी ने कहा
”बिल्कुल दो स्पिनर ने जगह बनाई है. वार्न और मुरलीधरन हमेशा के शानदार गेंदबाज हैं. इसलिए इन दो को टीम में रखना शानदार”
विटोरी की प्लेइंग इलेवेन
रिकी पोंटिंग, राहुल द्रविड़, विराट कोहली(कप्तान), एबी डीविलियर्स, सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, एडम गिलक्रिस्ट(विकेटकीपर), मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न, ग्लेन मैग्राह, रिचर्ड हडली, जैक कैलिस(12वें खिलाड़ी).
The post डेनियल विटोरी ने चुनी आल टाइम फेवरेट इलेवन टीम, धोनी नहीं इस दिग्गज भारतीय को सौपी कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.