Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब एमएस धोनी से लेकर शेन वाटसन जैसे क्रिकेटर को होटल रूम में दिखा भुत

भुत-प्रेत की बातें हमारे आम जीवन में तो काफी ज्यादा होती रहती है, लेकिन क्रिकेटर भी भुत-प्रेत की इन बातों से अछूते नहीं है.

दुनिया भर में कई क्रिकेटरों को भुत-प्रेत का सामना करना पड़ा है और कई क्रिकेट स्टेडियमों के ड्रेसिंग रूम ऐसे है जहां भुत-प्रेत देखे जा चुके है आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में क्रिकेटरों और भुत-प्रेत से जुड़े किस्सों के बारे में ही बताएंगे.

शेन वाटसन, जिमी एडम्स और ऑस्ट्रेलियाई मैनेजर : लामली कैस्टल, चेस्टर ले स्ट्रीट

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वाटसन साल 2005 की एशेज के दौरान अपने कमरें में भुत-प्रेत का अहसास कर चुके है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम एक टेस्ट मैच के दौरान पुराने होटल लमली कैस्टल, चेस्टर ले स्ट्रीट में रुकी हुई थी. यह शेन वाटसन ने एक भुत देखा था और तो और ऑस्ट्रेलियाई मैनेजर ने भी भुत देखा था. ऑस्ट्रेलिया के मैनेजर ने मीडिया में कहा था, मैं इस बारे में पूरी तरह से स्पष्ट हूं, कि मैंने भुत देखा.

आपकों बता दें, कि वाटसन इस घटना के बाद इतने डर गये थे, कि वह ब्रेट ली के कमरे में जाकर सोने लगे थे. वैसे इस होटल के बारे में बताया जाता है, कि इस होटल में 14वी शताब्दी के कुछ व्यक्तियों को आत्मा मौजूद है. इसी होटल में साल 2000 के दौरान जिमी एडम्स भी डर गये थे.

स्टुअर्ट ब्रॉड, बेन स्टोक्स, एमएस धोनी : लैंघम होटल  इंग्लैंड 

भुत से डरने वाले खिलाड़ियों में स्टुअर ब्रॉड का भी नाम आता है. स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक अंग्रेजी अखबार को अपना इंटरव्यू देते हुए कहा था, श्रीलंका के साथ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान मुझे लैंघम होटल में अपना कमरा बदलना पड़ा था, क्योंकि मुझे बाथरूम से अजीब-अजीब आवाजें आ रही थी. मैं और मेरी गर्ल फ्रेंड बेली दोनों ने यह आवाजें सुनी थी और इसलिए हमने यह कमरा बदलने का निर्णय लिया था.

आपकों बता दें, कि लैंघम होटल में आयेदिन ऐसी घटना होती रहती है. इस होटल का कमरा नंबर-333 काफी खतरनाक माना जाता है. इस होटल में भुतियाँ चीजों की शिकायत बेन स्टोक्स व भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी साल 2014 के इंग्लैंड दौरें पर कर चुके है.

हैरिस सोहेल : होटल राइजस लाटिमार काईस्टर्च 

पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी हैरिस सोहेल साल 2015 के न्यूजीलैंड दौरें में डर गये थे. उन्होंने बताया था, कि काईस्टर्च के होटल राइजस लाटिमार में जब वह ठहरें हुए थे, तो उनकी सोने वाली बेड पूरी तरह से हिल रही थी. वह इस घटना से इतना ज्यादा डर गये थे, कि उन्हें अपने कोच के रूम में जाकर सोना पड़ा था.

दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान के पास भी शैतानी शक्तियां बताई जाती है. इसी स्टेडियम के बगल में फिरोज शाह का पुराना शहर बसा हुआ है. इसके पास एक किला मिलता है. जिसे भुतियाँ किला कहा जाता है.

The post जब एमएस धोनी से लेकर शेन वाटसन जैसे क्रिकेटर को होटल रूम में दिखा भुत appeared first on SportzWiki Hindi.