साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक आईपीएल 2018 में आरसीबी की टीम के लिए खेले थे, लेकिन उनका आईपीएल 2018 इतना खास नहीं रहा था और कुछ मैचों बाद ही उन्हें अपना स्थान प्लेइंग इलेवन से गंवाना पड़ा था. इसी बीच साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक से ही जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर आ रही है.
नॉटिंघमशायर से डी कॉक ने किया करार

आपकों बता दें, कि काउंटी सीजन 2018 के लिए साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने काउंटी टीम नॉटिंघमशायर के साथ करार किया हुआ है. वह काउंटी सीजन के अंतिम कुछ सप्ताह नॉटिंघमशायर के लिए खेलते हुए नजर आयेंगे. वह काउंटी चैंपियनशिप के अंतिम 6 मैच खेल सकते है.
वह श्रीलंका के दौरे के बाद नॉटिंघमशायर टीम से जुड़ जायेंगे. आपकों बता दें, कि नॉटिंघमशायर ने ईश सोढी और डेनियल क्रिस्चियन को भी टी-20 क्रिकेट के लिए जोड़ा हुआ है.
आपकों बता दें, कि नॉटिंघमशायर फिलहाल डिविजन ए में पॉइंट्स के दुसरे स्थान पर बनी हुई है. हालाँकि इस सीजन नॉटिंघमशायर के पास जेम्स टेलर, एलेक्स हेल्स, ब्रेंडन टेलर, ग्रेग स्मिथ और माइकल लम्ब जैसे खिलाड़ी टीम में नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह शानदार प्रदर्शन कर रही है. आपकों बता दें, कि समरसेट की टीम ने भी एक विदेशी खिलाड़ी के रूप में पाकिस्तान के अज़हर अली को अपनी टीम में जोड़ा है.
शानदार रहा है क्विंटन डी कॉक का क्रिकेट करियर

विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने साउथ अफ्रीका की टीम के लिए अबतक कुल 33 टेस्ट मैच, 90 वनडे मैच और 31 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले है. डी कॉक ने 33 टेस्ट मैचों में 38.2 की औसत से 1872 रन बनाये हुए है. वही 90 वनडे मैचों में 45.41 की औसत से 3860 रन बनाये हुए है.
क्विंटन डी कॉक ने 31 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 29.67 की औसत से कुल 801 रन भी बनाये हुए है. डी कॉक आईपीएल के भी 34 मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 28.09 की औसत से 927 रन बनाये हुए है.
The post क्विंटन डी कॉक अब इस टीम के लिए खेलते हुए आयेंगे नजर appeared first on SportzWiki Hindi.