क्रिकेट की लोकप्रियता में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. दुनिया भर में क्रिकेट के दीवाने मौजूद हैं. वहीं क्रिकेट के सबसे ज्यादा प्रशंसकों वाले देश की बात करें तो उसमे पहला नाम भारत का है. भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता अन्य देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा है.
क्रिकेट इंग्लैंड से उपजा हुआ खेल है. इसलिए शुरुआत में क्रिकेट की दुनिया पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का एक तरफ़ा राज रहा है. मगर इसके बाद अन्य देशों ने भी क्रिकेट के खेल को विकसित किया और आज के समय में विश्व स्तर पर कई देशों की टीमें मौजूद हैं. इसी को लेकर सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि जो टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं उनको अनुभवी टीमों के खिलाफ खेलने के अधिक मौके देने चाहिए जिससे वे भी दुनिया की शानदार टीम बन सकें.
ये कहा सचिन तेंदुलकर ने

पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया के एक महान खिलाड़ी हैं. सचिन ने क्रिकेट के ऐसे आयामों को छुआ है जहां तक पहुंच पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नही है. सचिन ने क्रिकेट को ग्लोबल खेल बनाने को लेकर ट्वीट करते हुए कहा
”एक वैश्विक खेल बनने के लिए क्रिकेट के पास सभी कुछ मौजूद है. अफगानिस्तान, आयरलैंड, स्कॉटलैंड जैसी टीमों के पास अधिक क्षमता है. इनको अनुभवी टीमों के खिलाफ खेलने के अधिक मौके देने चाहिए. जिससे वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें.”
Cricket has all the ingredients to become a global game. Teams with massive potential like, Afghanistan, Ireland, Scotland along with many others have to be given more opportunities to play against the more experienced teams. Best way to provide great exposure. #SCOvENG
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 10, 2018
दरसल सचिन तेंदुलकर ने यह ट्वीट स्कॉटलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में मिली जीत के बाद किया है. इस मैच में स्कॉटलैंड ने सभी को चौंकते हुए शानदार प्रदर्शन किया.
एक मात्र वनडे मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 371 रन बना दिए थे. जिसके लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 365 रन ही बना पायी.
जबकि मैच से पहले शायद ही किसी ने इंग्लैंड की हार के बारे में सोचा होगा. स्कॉटलैंड ने अपने इस जबरदस्त प्रदर्शन से बता दिया है कि वह बड़ी-बड़ी टीमों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.
The post स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की शर्मनाक हार के बाद सचिन तेंदुलकर ने आईसीसी को दिया ये सलाह appeared first on SportzWiki Hindi.