स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना होता है की वह अपनी टीम के लिए खेले क्योंकि हर खिलाड़ी कठिन परिश्रम के बाद भारतीय टीम में शामिल होता है। लेकिन अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड इस परिश्रम को और कठिन बनाने में लगा हुआ है। अब बोर्ड ने फैसला लिया है की अगर किसी खिलाड़ी को टीम इंडिया में जगह बनानी है तो उसे फिटनेस टेस्ट पास करना ही होगा। बोर्ड द्वारा अब फैसला लिया है की यो-यो टेस्ट के बाद ही भारतीय टीम के लिए खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा।
यो-यो टेस्ट के कारण कई दिग्गज खिलाडियों पर गाज गिर सकती है अभी बल्लेबाज संजू सैमसन को यो यो टेस्ट को पास नहीं करने के कारण टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है। साथ ही बताया गया है की अभी भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले फिटनेस टेस्ट नही दिया है। बताया जा रहा है की निजी कारण से वह टीम के साथ फिटनेस टेस्ट नहीं दे पाए थे इसलिए उनका फिटनेस टेस्ट अब रविवार को होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोड बोर्ड को हाल ही में टेस्ट टीम में शामिल मोहम्मद शमी और वनडे टीम के लिए चुने गए अंबाती रायुडू का यो-यो टेस्ट में फेल होने के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।
रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है की इंग्लैड दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के दौरान हुआ था। साथ ही कहा जा रहा है की खिलाडिय़ों का चयन फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही किया जाएगा, ताकि बोर्ड को शर्मिंदगी का सामना नहीं करना पड़े। अंबाती रायुडू की जगह सुरेश रैना की भारतीय टीम में जगह मिली है। अगर इस टेस्ट की वजह से किसी दिग्गज खिलाड़ी को बाहर होना पड़ा तो यह टीम के लिए भी गलत साबित हो सकता है।
Herald