Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शाफूर जारदान ने कहा सभी परेशानियाँ झेल अब परिपक्व बन चुकी है अफगानिस्तान टीम

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों अपना जलवा जमकर बिखेर रही है। टीम की गेंदबाजी इस समय दुनिया की सबसे घातक गेंदबाजी बनकर उभरी है। अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाफूर जरदान का मानना है कि अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों संघर्ष के स्टेज से उबर चुकी है। एक इंटरव्यू के दौरान शाफूर ने अफगान क्रिकेट से जुड़ी तमाम बातों का जिक्र किया। आइए एक नजर डालते हैं इस इंटरव्यू के खास अंश पर…

अफगानिस्तान के लिए खेलने पर गर्व

पिछले साल जनवरी में अपने ऊपर हुए बंदूक से हमले के बारे में बात करते हुए शाफूर ने कहा कि,

“अब मैं अल्लाह के अलावा किसी और से नहीं डरता हूं।”

रिपोर्ट के आधार पर इससे पहले भी शाफूर को इस तरह के हमलों का सामना करना पड़ा है। मेरा परिवार गरीबी से उबर रहा था और मैं अपने परिवार पर होने वाले हमले का जोखिम नहीं उठा सकता था। मुझे अफगानिस्तान से खेलने पर गर्व है।

युवाओं के लिए अब क्रिकेट खेलना आसान है

एक समय ऐसा था जब अफगानिस्तान युद्ध,रूढ़िवादिता से लड़ाई लड़ रहा था। वहीं अफगानिस्तान में उन दिनों क्रिकेट का विरोध भी हो रहा था। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान असगर स्टेनिकजई,मोहम्मद शहजाद,मोहम्मद नबी और दौलत जद्रान को मूल अफगान क्रिकेट के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

”टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए शाफूर ने कहा कि, मी,नबी,असगर और शहजाद चिप्स खाकर क्रिकेट खेलते थे। क्योंकि चिप्स का एक पैकेट 10 रूपये का मिलता था। लेकिन अब हमें वेतन और भत्ता मिलता है। मौजूदा समय में युवाओं के लिए क्रिकेट खेलना आसान है। ”

पहले सुरक्षित नहीं था अफगान में खेलना

31 वर्षीय अफगान खिलाड़ी ने बताया कि,जब हमने खेलना शुरू किया तो उस वक्त 19 वर्ष के थे। जब पहली बार क्रिकेट खेलना शुरू किया तो काफी परेशान थे। अफगानिस्तान में स्थित अच्छी नहीं थी। हम केवल काबुल में ही खेल सकते थे। वहीं एकमात्र सुरक्षित जगह थी। लेकिन यह ग्राउंड काफी छोटा था। हमें डर था कि हमें पीटा जाएगा क्योंकि हम गरीबी से लड़ रहे थे। लेकिन अब चीजें बहुत बेहतर हो गई हैं।

संघर्ष के चरण को पार कर चुका अफगानिस्तान

शाफूर जारदन का मानना है कि अफगानिस्तान  क्रिकेट संघर्ष के चरण को पार कर चुका है। क्योंकि जूनियर खिलाड़ी रैंकिंग में आ रहे हैं। राशिद और मुजीब आश्चर्यजनक है। ये लड़के 16-17 साल की उम्र में आईपीएल खेल रहे हैं। ये दोनों काफी उच्च स्तर का क्रिकेट खेलते हैं। वे डीविलियर्स और कोहली को पंसद करते हैं और वो बड़े बल्लेबाजों को भी परेशान करते हैं। हमने एक बार एमएस धोनी को मुजीब की मानसिक शक्ति के बारे में बात करते हुए सुना था। यह आश्चर्यजनक है।

The post शाफूर जारदान ने कहा सभी परेशानियाँ झेल अब परिपक्व बन चुकी है अफगानिस्तान टीम appeared first on SportzWiki Hindi.