Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के इस खिलाड़ी ने गुपचुप की सगाई, सामने आई सगाई की दिलचस्प तस्वीरें

पिछले साल भी कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने शादी की रही जिसमें विराट और अनुष्का शर्मा की शादी सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही थी और उसके बाद आज अभी तक यह प्रवृत्ति जारी रही है। हाल ही में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने वाले मयंक अग्रवाल ने शादी की थी तो अब कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा नितीश राणा ने भी सगाई कर दी है। इन्होंने साची मारवा से सगाई की है. जिसकी कुछ ताज़ी तस्वीरें सामने आयी है।

हाल ही में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बाएं हाथ के कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले नितीश राणा ने भी सगाई कर दी है। उन्होंने अपनी इस नई फ्रेंचाइजी के लिए मध्य क्रम में बल्लेबाजी की और टूर्नामेंट के दौरान अपनी टीम के लिए कई मैचों में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए प्रभावित किया। इस बार इन्होंने टूर्नामेंट में ऑलराउंडर की भूमिका निभाई थी।

लंबे समय से थे चर्चा में

नितीश राणा लंबे समय से साची मारवा के साथ रिश्ते में थे और आखिर में इन्होंने रविवार को सगाई कर दी है। उनकी दिल्ली टीम के साथी ध्रुव शोरे ने अपनी नवीनतम इंस्टाग्राम कहानी पर जोड़े की तस्वीर पोस्ट करके खबर की पुष्टि की। ऐसा लगता है कि उन्होंने समारोह में भाग लिया इस कारण उन्होंने बधाई दी है।

साची दिल्ली से एक इंटीरियर आर्किटेक्ट है और ये दोनों हमेशा सोशल मीडिया पर एकसाथ नजर आये है। हालाँकि, उनकी शादी की तारीख की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन जल्द ही इसकी खबर भी मिल जायेगी।

नितीश राणा बनेंगे अगले भारतीय स्टार खिलाड़ी

बता दें, कि नितीश राणा ने हाल ही समाप्त हुई इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में शानदार बल्लेबाजी तो की है लेकिन साथ ही इन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों का विकेट लिया था। पूरे सीजन में इन्होंने 15 मैचों में 304 रन बनाये थे और 4 विकेट भी अपने नाम किये थे।

The post भारत के इस खिलाड़ी ने गुपचुप की सगाई, सामने आई सगाई की दिलचस्प तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.