Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मबापे के रिकॉर्ड गोल से फ्रांस नॉकआउट दौर में

येकातेरिनबर्ग। पूर्व विश्व चैम्पियन चैंपियन फ्रांस युवा खिलाड़ी मबापे के रिकॉर्ड गोल की मदद पेरू को फीफा फुटबॉल विश्वकप के ग्रुप-सी के मुकाबले में 1-0 से शिकस्त देकर नॉकऑउट दौर में पहुंच गया है।

युवराज ने इस पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान को बताया बेहतरीन फुटबॉलर

फ्रांस की यह इस विश्व कप में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत से वह दो मैचों में छह अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचने के साथ ही नॉक आउट दौर में जगह बना ली है। फ्रांस ने इस विश्व कप के अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से शिकस्त दी थी।

मैसी की अर्जेंटीना पर मंडराया विश्व कप से बाहर होने का खतरा

वहीं दक्षिण अमेरिकी टीम पेरू लगातार दूसरी हार के टूर्नामेंट से बाहर हो गई। वर्ष 1982 के बाद अपना पहला विश्वकप खेल रही पेरू टीम को अपने पहले ही मैच में डेनमार्क के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।

पूर्व विश्व चैम्पियन चैंपियन फ्रांस की ओर से 19 साल के मबापे ने विजयी गोल किया। इसके साथ ही वह फ्रांस की ओर से विश्व कप में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले पांच सालों में खेलने वाली है इतने मैच की जानकर रह जाएंगे हैरान...

मबापे ने 34वें मिनट में ओलिवियर गिरोड से मिली बॉल पर मुकाबले का एकमात्र गोल किया। इसके बाद दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो सका। पूर्व विश्व चैम्पियन फ्रांस को अब अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहना है तो उसे डेनमार्क के खिलाफ आखिरी मैच सिर्फ ड्रॉ खेलने की आवश्कता है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेकहम के अनुसार, इन दो टीमों के बीच होगा विश्व कप फाइनल

डेनमार्क ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रा खेला था। कंगारू टीम ने एक गोल से पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करते हुए डेनमार्क को फीफा विश्वकप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप सी मुकाबले में ड्रॉ पर रोक दिया था।