Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान आज भारत के साथ खेलेगा अपना पहला ऐतिहासिक टेस्ट मैच

स्पोर्ट्स डेस्क : आज से बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम भारतीय क्रिकेट टीम से अपना पहला ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेलेने जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के सामने अफगानिस्तान टीम को को आज क्रिकेट इतिहास में पहली बार टेस्ट मैच खेलने का अवसर मिला है। इस टेस्ट मैच से पहले अफगानिस्तान टीम के कप्तान असगर स्टेनिकजई ने भारतीय टीम के स्पिनरों को कड़ी चुनौती देते हुए कहा है कि उनकी टीम में भारत से बेहतर स्पिन गेंदबाज है।

इस बात का जवाब देते हुए भारतीय टीम के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भारतीय गेंदबाजों को सबसे शानदार बताया है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाजों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया जिसके कारण उनका आत्मविश्ववास बहुत ज्यादा है। इस मैच भारत कप्तान विराट कोहली चोट के कारण नहीं खेल रहे और उनकी जगह टीम की कमान अजिंक्य रहाणे को सौपी गई है। यह भारतीय समय के अनुसर आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरु होगा। दिनेश कार्तिक को रिद्धिमान साहा की चोट के कारण इस ऐतिहासिक टेस्ट के लिए दिनेश कार्तिक विकेटकीपीर के रूप में शामिल किया है। अफगानिस्तान विश्व की सबसे नंबर एक टेस्ट टीम भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेलेने जा रही है। आज फुटबॉल विश्व कप भी शुरू होने जा रहा है लेकिन कई लोग अफगानिस्तान मैच के बारे में भी जानकारी रखना पसंद करेंगें। राशिद खान ने अपनी गेंदों से सब का दिल जीत लिया था और आज उनके लिए ये मैच बहुत ज्यादा महत्व रखता है।


भारतीय क्रिकेट टीम : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), शिखर धवन, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर.अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा


अफगानिस्तान क्रिकेट टीम : असगर स्टानिकजाई (कप्तान), जावेद अहमदी, इशानुउल्लाह, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, नासीर जमाल, रहमत शाह, हाश्तमुल्लाह शाहीदी, अफसर जाजई, मोहमम्मद नबी, राशिद खान, आमिर हमजा, सयैद शिरजाद, यामिन एहमदजाई, वफादार, जहीर खान



Herald