Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोच लैंगर के इस बयान के बाद हमेशा के लिए बंद हो सकता है स्टीव स्मिथ के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का दरवाजा

आस्ट्रेलिया के नये कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम ने केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ की घटना से पहले ‘बिगड़ैल बच्चों’ जैसा व्यवहार किया और स्टीव स्मिथ इस स्थिति से निबटने के लिये दमदार कप्तान साबित नहीं हुए.

दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान आस्ट्रेलियन टीम के कुछ सदस्यों ने गेंद से छेड़छाड़ की घटना की थी. उसके बाद उन तीन लोगों  स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट तीनो पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था.

 

 

स्मिथ के ऊपर टीम से एक साल बाहर रहने का बैन लगा है, जबकि वार्नर पर 1 साल का बैन और इसके साथ ही आजीवन कप्तानी पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया था. बेनक्राफ्ट के ऊपर 9 महीने का बैन लगाया है.

लैंगर ने ब्रिटिश स्काई टीवी से बातचीत करते हुए स्मिथ को बचकाना ब्यवहार करने वाला बताते हुए कहा  – “कप्तान के पद पर रहते हुए जो स्मिथ ने ब्यवहार किया वो उसे बेहतर कप्तान बनाने से रोकता है. वो यहीं पर नहीं रुके ,एक समय विरोधी टीमें हमें इसलिए पसंद नहीं करती थी, क्योंकि हम वास्तव में बहुत अच्छी और कड़ी क्रिकेट खेलते थे. हम कुशल थे और हमने कई मैच जीते.’’

 

Image result for लैंगर कोच

 

उन्होंने आगे बात को बढाते हुए कहा  , ‘‘अगर आपका प्रतिद्वंद्वी अच्छा है, तो विरोधी टीम आपको पसंद नहीं करेगी, लेकिन पिछले 12 महीनों के दौरान काफी कुछ गलत हुआ और खिलाड़ियों ने बिगड़ैल बच्चों की तरह व्यवहार किया.’’

लैंगर ने कहा कि गेंद से छेड़छाड़ विवाद से वह सकते में पड़ गये थे. उनसे पूछा गया कि पिछली टीमों और स्मिथ की टीम में क्या अंतर था तो उन्होंने कप्तानी पर उंगली उठायी.

उन्होंने कहा , ‘‘मुझे लगता है कि स्टीव स्मिथ अपनी नेतृत्वक्षमता में पर्याप्त दमदार नहीं थे. लेकिन वह क्रिकेट को दिलोजान से चाहता है, कड़ी मेहनत करता है और बहुत अच्छा इंसान है. इसमें कोई संदेह नहीं.’’

Image result for लैंगर कोच

टीम के नए कोच जस्टिन लैंगर के इस बयान से स्टीव स्मिथ के लिए टीम में वापसी की राह आसान नहीं है. लगभग एक साल बाद स्मिथ को नेशनल टीम में वापसी करनी है. लेकिन अब कोच के इस सख्त रवैये से लगता है कि स्मिथ को बहुत मुश्किल कसौटी पर खरा उतरना होगा. तब ही टीम में वापसी की उम्मीदें बन सकती है.

Image result for स्टीवन स्मिथ

क्योंकि जस्टिन लैंगर के हाथ में अब अगले साल होने वाले विश्वकप से पहले एक साल का समय भी नहीं बचा है. ऐसे में अगले विश्वकप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन कैसा होगा ये अगले एक साल में साफ हो जाएगा और अगर लैंगर के नेतृत्व में खेल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम इस दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करती है, तो फिर स्मिथ के लिए वापसी के दरवाज़े बंद हो सकते हैं.

 

The post कोच लैंगर के इस बयान के बाद हमेशा के लिए बंद हो सकता है स्टीव स्मिथ के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का दरवाजा appeared first on SportzWiki Hindi.