भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा शुरु होने से पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का मानना है कि भारत इंग्लैंड के दौरे पर कई वर्षों के अपने सबसे पूर्ण तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ उतरेगा जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 24 साल के करियर के दौरान कभी नहीं हुआ.
भारत अपने दौरे की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ 27 जून से टी-20 मैच के साथ करेगा. दो टी-20 मैचों की इस सीरीज का दूसरा मैच 29 जून को खेला जाएगा. जबकि इसके बाद जुलाई से इंग्लैंड का दौरा शुरु हो जाएगा जो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ ख़त्म होगा.
ये कहा सचिन तेंदुलकर ने

भारतीय तेज गेंदबाजी को पूर्ण बताते हुए सचिन ने कहा
”कई वर्षों में यह भारत के पास सबसे पूर्ण तेज गेंदबाजी अक्रामण मौजूद है. मेरे आकलन के मुताबिक यह आक्रमण सबसे सर्वश्रेष्ठ में से एक होगा.”
उन्होंने कहा
”हम अच्छी स्थिति में हैं, जहां हमारे पास एक स्विंग गेंदबाज(भुवनेश्वर कुमार), एक लंबा गेंदबाज (इशांत शर्मा), सटीक गेंदबाज (जसप्रीत बुमराह) और असल में तेज गेंदबाज (उमेश यादव) है. इतनी सारी विविधता के साथ यह अच्छा संयोजन है.”
वहीं जब सचिन से पूछा गया कि मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण क्या उनके समय के आक्रमण से भी सक्षम है. इस पर सचिन ने कहा
”हां, मैं उसके संदर्भ में भी बोल रहा हूं, क्योंकि इसका कारण है. हमारे पास भुवी है जो बल्लेबाजी भी कर सकता है और साथ ही हार्दिक पांड्या भी जिसमें अच्छी बल्लेबाजी करने की क्षमता है.”

भुवनेश्वर और हार्दिक को एक शानदार ऑल राउंडर के तौर पर देखते हुए सचिन ने कहा
”भारत की मौजूदा टीम लगातार ऐसे तेज गेंदबाजों पर ध्यान दे रही है, जो बल्ले से भी अच्छा योगदान दे सकें. मुझे लगता है कि ये दो खिलाड़ी (भुवनेश्वर और हार्दिक) रनों का महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं. हार्दिक ने अभी टीम में जगह बनाई है, लेकिन मुझे लगता है कि भुवी ने शानदार योगदान दिया और इससे टीम का संतुलत सकारात्मक रूप से बदला.”
The post भारतीय टीम के पास इस समय पूर्ण गेंदबाजी आक्रमण : सचिन तेंदुलकर appeared first on SportzWiki Hindi.