Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : पिछले तीन साल से शिखर धवन कर रहे है यह काम, नहीं चला आज तक किसी को पता

शिखर धवन भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक है. वह तीनों फॉर्मेट में ही भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करते है और उनके कंधों पर ही भारतीय टीम को एक अच्छी ओपनिंग देने की जिम्मेदारी होती है.

शिखर धवन अपने खेल के अलावा अपने मजकियाँ अंदाज के लिए भी जाने जाते है. साथ में वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है.

अपना एक सीक्रेट शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर किया शेयर 

इसी बीच भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने सोशल मिडिया में अपना एक सीक्रेट को शेयर किया है. शिखर धवन ने बताया है, कि वह उनका तीन साल पुराना सीक्रेट है और यह सीक्रेट उनका बांसुरी बजाने का शौक है.

सोशल मीडिया में बांसुरी बजाने का वीडियो किया पोस्ट 

आपकों बता दें, कि इसी बीच टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है. जिसमे शिखर धवन अपने गुरु वेणुगोपाल के साथ बांसुरी बजाते हुए दिख रहे है.

साथ ही शिखर धवन ने अपने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर डालते हुए कहा, “हैलों दोस्तों, मैं आपके साथ अपना एक अलग और मेरे दिल के बहुत करीब बात को शेयर करना चाहता हूं. मैं पिछले तीन साल से बांसुरी की ट्रेनिंग ले रहा हूं. यह मेरे दिल के बहुत ज्यादा करीब है. मुझे यह मेरे गुरु वेणुगोपाल जी सीखा रहे है. अभी मुझे सिखने में काफी लम्बा समय है, लेकिन मैं इसे सिखने की शुरूआत करके काफी खुश हूं.”

यहाँ देखे वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते है, कि कैसे शिखर धवन बांसुरी बजाना अपने गुरुजी से सीख रहे है. शिखर धवन ने हाल ही में आईपीएल 2018 में खेला था. जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाया था.

The post वीडियो : पिछले तीन साल से शिखर धवन कर रहे है यह काम, नहीं चला आज तक किसी को पता appeared first on SportzWiki Hindi.