Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गौतम गंभीर ने सीधे तौर पर नाम लेकर किया भारत के इन दिग्गज दो खिलाड़ियों का अपमान, भूले सीनीयर का सम्मान

दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. आपकों बता दें, कि नवदीप सैनी को मोहम्मद शमी के फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाने के बाद भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

भारत को 14 से 18 जून के बीच अफगानिस्तान के साथ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है और इसी टेस्ट मैच के लिए नवदीप सैनी का चयन भारतीय टीम में हुआ है.

गौतम गंभीर की खोज है नवदीप 

यह बात अब बहुत कम लोग जानते होंगे, कि नवदीप सैनी गौतम गंभीर की ही खोज है. जिस दिल्ली की क्रिकेट अकादमी में नवदीप क्रिकेट की बारीकियां सीखा करते थे.

उसी क्रिकेट अकदमी में एक दिन गौतम गंभीर का जाना हुआ था. गौतम ने नवदीप को गेंदबाजी करते देखा और उनकी कुछ गेंदे खुद भी खेली. गौतम ने नवदीप को सिर्फ एक नजर में ही परख लिया और गौतम ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए दिल्ली की रणजी टीम में जगह दिलाने की ठान ली थी.

नवदीप के लिए डीडीसीए के अधिकारीयों से भिड़े गंभीर 

आपकों बता दें, कि गौतम गंभीर नवदीप सैनी को दिल्ली की घरेलू टीम में शामिल करने के चलते दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) से भी भीड़ गये थे.

नवदीप को दिल्ली की घरेलू टीम में चेतन चौहान और बिशन बेदी शामिल नहीं करना चाहते थे. चेतन चौहान और बिशन बेदी दोनों का कहना था, कि नवदीप हरियाणा राज्य के है और वह एक बाहरी व्यक्ति है, इसलिए हम उन्हें टीम में शामिल नहीं कर सकते है.

आपकों बता दें, कि नवदीप हरियाणा के करनाल जिले के है. चेतन चौहान और बिशन सिंह बेदी द्वारा नवदीप को बाहरी व्यक्ति कहना गंभीर को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने चेतन चौहान और बिशन सिंह बेदी से जमकर बहस कर डाली.

गंभीर ने डीडीसीए को यह तक धमकी दे दी थी, कि अगर नवदीप को टीम में शामिल नहीं किया जाता है, तो वह भी टीम के लिए नहीं खेलेंगे. आख़िरकार गंभीर के आगे डीडीसीए के अधिकारीयों को झुकना पड़ा था और उन्होंने नवदीप को दिल्ली की टीम में जगह दे दी थी.

बाहरी व्यक्ति कहने पर अब कसा तंज

जब नवदीप सैनी को भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है. तब गौतम गंभीर ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर चेतन चौहान और बिशन सिंह बेदी पर तंज कसा है. उन्होंने दोनों का ही सीधे तौर पर नवदीप को बाहरी व्यक्ति कहने पर मजाक उड़ाया है.

गौतम ने ट्वीट कर लिखा, “डीडीसीए के कुछ सदस्यों बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान के प्रति मेरी संवेदनाएं, भारतीय टीम में ‘बाहरी व्यक्ति’ नवदीप को शामिल किया गया है .

मुझे बताया गया है, कि हाथ पर काले पट्टे वाले बैंड बेंगलुरु में 225 रूपये में मिल रहे है. सर ध्यान रखिये, कि नवदीप पहले भारतीय है और फिर बाद में स्थानीय.”

 

The post गौतम गंभीर ने सीधे तौर पर नाम लेकर किया भारत के इन दिग्गज दो खिलाड़ियों का अपमान, भूले सीनीयर का सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.