Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब विराट कोहली को मिला ये सम्मान

बेंगलुरु। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को बीसीसीआई वार्षिक पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इनके अलावा मंगलवार को दिए गए पुरस्कारों में कर्नल सीके नायडू को लाइफटाइम अचीवमेंट और बीसीसीआई विशेष पुरस्कार अब्बास अली बेग और स्वर्गीय नरेन तमाने को दिया गया।

फीफा विश्वकप: गुरुवार से होगा आगाज, चोटिल हुए इंग्लैंड के रैशफोर्ड

वहीं रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर परवेज रसूल को और सीमित ओवर मेें सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या को चुना गया। रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक स्कोरर प्रियांक पांचाल और सर्वाधिक विकेट टेकर शाहबाज नदीम को भी पुरस्कार दिया गया। विश्व क्रिकेट में अपने बल्ले के दम पर राज कर रहे विराट कोहली को पिछले दो सत्रों वर्ष 2016-17 और 2017-18 के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

फीफा विश्व कप: इन जर्सियों में अपनी चमक बिखेरेंगे फुटबॉलर

अगर महिला महिला क्रिकेट की बात की जाए तो इस वर्ग में हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को क्रमश: 2016-17 और 2017-18 में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पुरुस्कार दिया गया है।

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे करने के करीब पहुंच गए हैं। विराट अभी तक 208 मैचों में 9588 रन बना चुके हैं। जिसमें उन्होंने 35 शतक लगाए हैं।

ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर

ऐसा माना जा रहा है कि अगर सबकुछ ऐसा ही चलता रहा तो विराट कोहली आने वाले समय में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ देंगे। विराट कोहली ने 66 टेस्ट मैचों में भी 5554 रन बना लिए हैं। इसमें उन्होंने 21 शतक लगाए हैं। टी-20 में भी विराट कोहली ने अपनी छाप छोड़ी हैं। वह 57 टी-20 मैचों में 1983 रन बना लिए हैं।

फीफा विश्वकप में नजर आएगा इस बार ये नजारा, होगी बॉल गर्ल की भूमिका