Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर : राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज को अब इस फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना कोच

हाल ही में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जस्टिन लेंगर को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया था. आपकों बता दें, कि जस्टिन लेंगर बिग बैश लीग में भी पर्थ स्कॉचर्स टीम के कोच थे. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच बनने के बाद जस्टिन लेंगर को पर्थ स्कॉचर्स टीम के कोचिंग पद से हटना पड़ा है.

लेंगर की जगह वोग्स को बनाया गया टीम का नया कप्तान 

आपकों बता दे, कि जस्टिन लेंगर की जगह एडम वोग्स को पर्थ स्कोचर्स की टीम ने अपना नया कोच नियुक्त किया है. एडम वोग्स पर्थ स्कॉचर्स की टीम के लिए खेल भी चुके है और टीम की कप्तानी भी कर चुके है. वह तीन बार पर्थ स्कॉचर्स की खिताबी जीत के सदस्य भी रह चुके है.

जस्टिन लेंगर की जगह एडम वोग्स को पर्थ स्कोचर्स की टीम का नया कोच बनाने की जानकारी टीम के अधिकारियों ने गुरुवार को ही दी है. 

हमारे पास पहले से ही एक मजबूत टीम 

एडम वोग्स ने टीम का कोच बनने के बाद अपने एक बयान में कहा,

“हमारे पास पहले से ही एक मजबूत टीम है और मैं अपनी टीम को और मजबूत करने की उम्मीद कर रहा हूं. मैं जनता हूं, कि हमारी टीम में कई शानदार खिलाड़ी है. हमारी टीम में कई विश्वस्तरीय खिलाड़ी है. जो टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते है. मैं कहूँगा, कि हमारा सपोर्ट स्टाफ भी दुनिया की सबसे अच्छी टीमों में से एक है. 

शानदार रहा है क्रिकेट करियर 

आपकों बता दें, कि एडम वोग्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 20 टेस्ट मैच, 31 वनडे मैच व 7 टी-20 मैच खेले थे. 20 टेस्ट मैचों में उन्होंने 61.88 की शानदार औसत से 1485 रन बनाये. वही उन्होंने 31 वनडे मैचों में 45.79 के स्ट्राइक रेट से 870 रन बनाये. वही 7 टी-20 मैचों में उन्होंने 46.33 की औसत से 139 रन बनाये.

एडम वोग्स ने आईपीएल में भी राजस्थान रॉयल की टीम के लिए खेला है. जिसमे उन्होंने 9 मैचों में 45.25 की औसत से 181 रन बनाये है.

The post बड़ी खबर : राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज को अब इस फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना कोच appeared first on SportzWiki Hindi.