Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पिता के अंतिम संस्कार के बाद फिर श्रीलंकाई टीम से जुड़े सिल्वा

कोलंबो
श्रीलंकाई हरफनमौला धनंजय डिसिल्वा अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद फिर वेस्टइंडीज दौरे पर राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ गए हैं ।    

स्थानीय राजनेता रंजन डिसिल्वा की दस दिन पहले कोलंबो में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । इसके अगले दिन ही टीम को वेस्टइंडीज रवाना होना था ।       

श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा,‘‘ राष्ट्रीय खिलाड़ी धनंजय डिसिल्वा तीन जून को वेस्टइंडीज रवाना हो गए हैं ।’’ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच बुधवार को पोर्ट आफ स्पेन में खेला जाएगा ।