खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार के विजेता को घोषित कर दिया है प्रोटियाज बोर्ड ने तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया। जिन्होंने पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड में एक श्रृंखला के दौरान 12 टेस्ट मैचों में 19.5 के औसत से 72 विकेट लिए थे।
लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट गंवा दिया क्योंकि उन्हें डिमेरिक प्वाइंट के बाद इस एक मैच से प्रतिबंधित कर दिया गया था और इस साल भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने इस फैसले के खिलाफ सफलतापूर्वक अपील नहीं की होती तो उन्हें कंगारू टीम के खिलाफ बाकी बचे दो मैचों के लिए प्रतिबंध लगाया जा सकता था।
रबादा ने दूसरी बार यह ख़िताब जीता। इससे पहले उन्होंने 2016 में भी ये अवार्ड अपने नाम किया। वह हाशिम अमला, जैक्स कैलिस, मखाया एनटिनी और एबी डिविलियर्स दो दो बार के विजेताओं के रूप इस पुरस्कार में शामिल हुए है।