Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया की हालत देख मैथ्यू हेडन ने भारत-इंग्लैंड सीरीज में इस देश को बताया विजेता

हाल में ही भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. एक तरफ जहाँ कोहली की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन घरेलू जमीन पर बेहद शानदार रहा है. साउथ अफ्रीका में भी टेस्ट सीरीज में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था.ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया प्रदर्शन इंग्लैंड में भी अच्छा रहेगा.वही अब टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर मैथ्यु हेडेन ने बात की और बताया कि वो क्या उम्मीद कर रहें है :

भारत का प्रदर्शन रहेगा अच्छा 

भारत के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है भारत इंलैंड में अच्छा प्रदर्शन करेगा. भारत के आने वाले दो दौरे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए मिल का पत्थर साबित होने वाले हैं. इंग्लैंड हमेशा से चुनौतीपूर्ण स्थल रहा है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें अच्छी चुनौती मिलेगी.

वही आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के पास ऐसे बल्लेबाज़ है, जो पूरे 20 विकेट ले सकते है. उनके पास सॉलिड बैटिंग लाइन उप है. वही उनके पास शानदार फ़ील्डर भी है जो मैदान पर कुछ भी कर सकते है.

टीम के बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास हर तरह के खिलाड़ी है. टीम के पास राहुल जैसा खिलाडी है, जिसका विदेशों में रिकॉर्ड अच्छा रहा है.विजय का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. उनके अलावा कोहली भी विदेशों में अच्छा करते आएं है. विशेष कर के ऑस्ट्रेलिया में. ऐसे में मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत इंग्लैंड दौरे पर एक मजबूत टेस्ट टीम के रूप में सबके सामने आएगी.

टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम 

इस सीरिज का पहला टेस्ट मैच 1-5 अगस्त के बीच खेला जाएगा. दूसरा टेस्ट मैच 9-13 अगस्त के बीच खेला जाएगा. तीसरा टेस्ट मैच 18-22 अगस्त के बीच खेला जाएगा. चौथा टेस्ट मैच 30 अगस्त से 3 सितम्बर के बीच खेला जाएगा और पांचवा टेस्ट मैच 7-11 सितम्बर के बीच खेला जाएगा.

The post इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया की हालत देख मैथ्यू हेडन ने भारत-इंग्लैंड सीरीज में इस देश को बताया विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.