Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने किया रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ का भुगतान, कोच के तौर पर दोनों की सैलरी जान उड़ जायेंगे होश

बीसीसीआई ने अलग अलग समयावधि के लिए भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री, और राहुल द्रविड़ (इंडिया ए और अंडर-19) के प्रमुख कोच को वेतन का भुगतान किया है. शास्त्री को 18.04.18 से 17.07.18 की अवधि के लिए शुल्क के रूप में 18937500.00 रुपये का भुगतान किया गया है.

 

इसको देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया के प्रमुख कोच को महीने का कितना वेतन प्राप्त होता है. आंकलन करने के बाद यह पता चलता है कि शास्त्री का महीने का वेतन 63 लाख रुपये है. जो उन्हें मुख्य कोचों को मिलने वाले भुगतान से कहीं ज्यादा है.

वहीँ दूसरी तरफ राहुल द्रविड़ को 4050000.00 रुपये  का भुगतान किया गया है. इसके आधार द्रविड़ के मासिक वेतन की गणना की जा सकती है.

 

 

रवि शास्त्री को कुम्बले के उतराधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था. कुंबले ने अनबन के चलते इस पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसके बाद से यह पद खाली था. बीसीसीआई ने इस ओपद के लिए आवेदन मांगे थे. वीरेन्द्र सहवाग भी कोच के पद की दौड़ में शामिल थे लेकिन रवि शास्त्री की अपेक्षा वो पीछे रह गए थे .

द्रविड़  के मामले में, उनके अनुबंध को दो साल की अवधि के लिए बीसीसीआई ने नवीनीकृत कर दिया था। वह 201 9 तक टीम के साथ बने रहेंगे. इसके सीमा के समाप्त होने के बाद फिर से  इस अवधि को बढाया जा सकता है.

 

 

क्रिकेट में खिलाड़ी हो यह टीम प्रबंधन का एक छोटा सा सिपाही हो उसके वेतन को लेकर बीसीसीआई कोई कोताही नहीं बरतता है.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया तो लाइक, शेयर, कमेंट करना ना भूले..

The post बीसीसीआई ने किया रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ का भुगतान, कोच के तौर पर दोनों की सैलरी जान उड़ जायेंगे होश appeared first on SportzWiki Hindi.