Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कभी राशिद खान की तरह मिस्ट्री स्पिनर रहे इस भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दिया राशिद खान से निपटने का फ़ॉर्मूला

आईपीएल के बाद बांग्लादेश के खिलाफ राशिद खान की गेंदबाजी ने खूब कहर बरपाया है। इन दिनों वो टी-20 फार्मेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज बनकर उभर रहे हैं। इस सीरीज में राशिद खान बेहद खतरनाक गेंदबाजी की। वहीं आईपीएल की बात करें तो इस सीजन में राशिद खान ने 21 विकेट अपने नाम किए है।

राशिद खान की अगली नजर 14 जून भारत के साथ शुरू हो रहे ऐतिहासिक टेस्ट में पर होगी। यह मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राशिद खान के साथ टीम में मुजीब और मोहम्मद नबी को जगह दी गई है। जो भारतीय टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं।

इस तरह राशिद से जा सकता है निपटा

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मौजूदा समय में कमेंटटेर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने एक टिप्पणी के जरिए राशिद खान ने निपटने के बारे में बताया है। इस बात की जानकारी पूर्व मुंबई के खिलाड़ी शिशिर हट्टगंड़ी के फेसबुक प्रोफाइल से मिली है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने फेसबुक में टिप्पणी करते हुए बताया कि.

”अगर उसकी गेंद को पकड़ते समय उंगलियों में कोई अंतर नहीं है तो यह लेग ब्रेक है। अगर इंडेक्स फिंगर और बीच वाली फिंगर के बीच में जगह है तो यह गूगली है।”

 

राशिद खान की तरह बिखेर चुके हैं जलवा

पूर्व भारतीय खिलाड़ी लक्ष्मण शिवरामकृष्णन अपने समय के दिग्गज गेंदबाज थे। राशिद खान से दशकों पहले वो मुंबई में इंग्लिस  टीम पर वो आफत बनकर टूटे थे। इस टेस्ट मैच में लक्ष्मण ने 12विकेट झटके थे। इसके बाद वो बेन्सन और हेजेज वर्ल्ड कप सीरीज में ऑस्ट्रेलिया पर हावी हुए थे। शिवरामकृष्णन की फेसबुक टिप्पणी पर रोहन गावस्कर जैसे तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

स्पिन गेंदबाज हैं भारत की चिंता

बता दें कि 14 से 18 जून के बीच भारत बनाम अफगानिस्तान के मध्य एकमात्र ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जाना है। इस मैच में भारतीय टीम विराट कोहली की गैर-मौजूदगी में उतरेगी।

टीम की कप्तानी का दरोमदार अजिंक्य रहाणे के हाथों में होगी। वहीं टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चिंता अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज हैं। अफगानिस्तान टेस्ट मैच के बाद भारतीय टीम  इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे पर होगी।

The post कभी राशिद खान की तरह मिस्ट्री स्पिनर रहे इस भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया को दिया राशिद खान से निपटने का फ़ॉर्मूला appeared first on SportzWiki Hindi.