1986 में सचिन तेंदुलकर से पहले इंग्लैंड में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन करने वाले दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि टीम इंडिया जितनी जल्दी इंग्लैंड की परिस्थतियाँ समझ लेगी टीम के लिए उतना ही बेहतर होगा. साथ ही वेंगसरकर का मानना है कि मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं.
यो यो टेस्ट में फेल होकर इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए संजू सैमसन, मोहम्मद शमी और अम्बाती रायडू को लेकर वेंगसरकर कहना है कि खिलाड़ियों को दूसरा मौका भी देने चाहिए. वहीं वनडे टीम में रहाणे को शामिल ना करने को भी वह सही नही मानते हैं.
ये कहा वेंगसरकर ने

पूर्व खिलाड़ी दिलीप वेंगसरकर ने कहा
”इस पर कोई सवाल नही है कि इंग्लैंड दौरे पर भारत के पास अच्छा मौका है. देखना ये होगा कि वो कितनी जल्दी खुद को वहां की कंडीशन में ढाल पाते हैं. मुझे इस बात की खुशी है कि हम इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे सीरीज खेलेंगे. ऐसे में हमारे पास टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले काफी समय होगा। हमारे पास वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं. जो इस सीरीज के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.”
इसके साथ ही वेंगसरकर ने कहा हमारे पास ऐसे वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी हैं, जो वहां के मुताबिक ढल सकते हैं. यही भारत की जीत का रास्ता होगा. वहीं रहाणे को वनडे टीम में शामिल ना करने पर वेंगसरकर ने कहा
”मैं आश्चर्यचकित हूं. 50 ओवर के मैच में कोई ऐसा होना चाहिए जो लंबे समय तक वहां रुक सके. इसके लिए मध्यक्रम में रहाणे सबसे सही थे. यह दुर्भाग्य है”

यो यो टेस्ट को लेकर उन्होंने कहा
”अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सभी खिलाड़ियों को फिट होने की जरूरत है, लेकिन मुझे लगता है उन सभी को टेस्ट पास करने का दूसरा मौका भी मिलना चाहिए. 10 दिनों में या और जो भी हो. मुझे उम्मीद है कि वह कुछ जरुर करेंगे. इससे खिलाड़ी हमेशा टीम में जगह बना सकता है.”
The post अजिंक्य रहाणे को वनडे टीम में शामिल ना करने पर भड़के दिलीप वेंगसरकर ने सुनाई खरीखोटी appeared first on SportzWiki Hindi.