पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में जब कभी भी महान खिलाड़ियों की बात होती है तो इसमें इमरान खान, जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे खिलाड़ियों को रखा जाता है, लेकिन इन सबके बीच पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी को इन लोगों के बीच स्थान नहीं दिया जाता है।

पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर रहे हैं शाहिद अफरीदी
पाकिस्तान के सबसे शानदार ऑलराउंडर्स में से एक रहे शाहिद अफरीदी पिछले 21 सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय हैं। इन सालों के दौरान शाहिद अफरीदी ने विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक बहुत बड़ा योगदान दिया है। जिसे पाकिस्तान क्रिकेट ही नहीं विश्व क्रिकेट में भी लंबे समय से याद किया जाएगा।

विश्व इलेवन की टीम की ओर से अफरीदी ने खेला अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने गुरूवार को आईसीसी विश्व इलेवन की टीम की तरफ से खेलते हुए अपने अंतिम इंटरनेशनल मैच को खेला। गुरूवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आईसीसी विश्व इलेवन और वेस्टइंडीज के बीच चैरिटी मैच खेला गया।

अफरीदी को इस तरह से किया गया सम्मानित
इस मैच में शाहिद अफरीदी आईसीसी विश्व इलेवन टीम की अगुवायी कर रहे थे और ये उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच रहा। इस मैच में शाहिद अफरीदी ने 12 गेंदो में 11 रन ही बनाए, लेकिन जब वो आउट होने के बाद पैवेलियन की ओर गए तो हर किसी ने अपनी सीट से खड़े होकर इस दिग्गज खिलाड़ी के सम्मान में ताली बजाकर अभिनंदन किया।
Thank you, @SAfridiOfficial.
Congratulations on an incredible international career
Watch now on @SkyCricket#CricketRelief#LoveLords pic.twitter.com/5FbtiK0DE2
— Lord's Cricket Ground (@HomeOfCricket) May 31, 2018
विश्व इलेवन की टीम के खिलाड़ियों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
इतना ही नहीं जब शाहिद अफरीदी अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने मैदान में उतरे तो उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। शाहिद अफरीदी को गार्ड ऑफ ऑनर विश्व इलेवन की टीम में शामिल उनके टीम साथियों ने दिया। इस टीम में अफरीदी को चुना जरूर गया था, लेकिन कप्तानी इंग्लैंड के ओएन मोर्गन के हाथ में थी।
मोर्गन के अंतिम पलो में चोटिल होने पर अफरीदी को कमान सौंपी गई। और इस तरह से एक कप्तान के रूप नें अफरीदी ने अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया।
@SAfridiOfficial received a guard of honour by his @ICC World XI team-mates as he took to the field for an international match for the final time.#CricketRelief#LoveLords pic.twitter.com/ZOS4MI0MKm
— Lord's Cricket Ground (@HomeOfCricket) May 31, 2018
A guard of honour for Boom Boom @SAfridiOfficial in his final international match! #CricketRelief pic.twitter.com/pjsHPM8zgZ
— ICC (@ICC) May 31, 2018
अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी को अपने अंतिम इंटरनेशनल मैच के बाद आईसीसी ने दिया ये सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.

Watch now on