Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नडाल को पछाड़ फिर से नम्बर एक बने रोजर फेडरर

स्टुटगार्ट। 20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता स्विट्जरलैंड के फेडरर रोजर ने एक बार फिर से स्पेन के राफेल नडाल से विश्व नम्बर वन का ताज छीन लिया हैं। स्टुटगार्ट कप टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने के साथ ही टेनिस के महान खिलाड़ी फेडरर ने एक बार फिर से यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है।

नहीं चला मेसी का जादू, अर्जेंटीना को कमजोर आइसलैंड से खेलना पड़ा ड्रॉ

स्टुटगार्ट कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहले सेट में पिछडऩे के बाद शानदार वापसी करके फेडरर ने निक किर्गियोस को 6-7 (2-7), 6-2, 7-6 (7/5) से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यो-यो टेस्ट पास करने में अब यह भारतीय खिलाड़ी भी रहा नाकाम, हुआ टीम से बाहर

इस तरह से सोमवार को जब एटीपी रैंकिंग जारी होगी तो टेनिस के महान खिलाडिय़ों में शूमार रोजर फेडरर अपने करियर में छठी बार शीर्ष पर पहुंचनेकी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे। इसके साथ ही नडाल रैंकिंग में दूसरे स्थान पर फिसल जाएंगे।

इससे पहले फेडरर ने अर्जेंटीना के गुइडो पेला को लगातार सेटों में 6-4, 6-4 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। फेडरर इस बार फ्रेंच ओपन में नहीं खेले थे। उनका लक्ष्य विंबलडन खिताब बचाने का है।

FIFA WORLD CUP 2018: रोनाल्डो का जलवा बरकरार, करिश्माई हैट्रिक मार मैच कराया ड्रा

फेडरर रिकॉर्ड आठ बार विंबलडन खिताब जीत चुके हैं और आधुनिक टेनिस का यह महान खिलाड़ी नौवीं बार इस खिताब पर कब्जा करने के लिए कोर्ट पर उतरेगा। फेडरर अपने करियर में छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और पांच बार यूएस ओपन जीत चुके हैं।

जबकि वह अपने करियर में केवल एक बार ही फ्रेंच ओपन पर कब्जा जमाने में कामयाब हुए हैं।सेमीफाइनल में चौथी सीड ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने फेलिसियानो लोपेज को 6-4, 3-6, 6-3 से शिकस्त दी थी।

युवराज के इस विश्व रिकॉर्ड की एक अनजाने से क्रिकेटर ने दिलाई याद