विश्व क्रिकेट की हाई प्रोफाइल टी-20 क्रिकेट लीग में शनिवार को एक बार फिर से फिक्सिंग नाम का बम फूटा है। शनिवार को बॉलीवुड के अभिनेता अरबाज खान के द्वारा आईपीएल के इस लीग में सट्टेबाजी की बात कबूलने के बाद भारतीय क्रिकेट में सनसनी फैल गई है। इसके बाद से ही बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के साथ ही पुलिस इस मामले की तफ्तिश में जुट गई है।

अरबाज खान के द्वारा सट्टेबाजी करने के बाद मामले में नया मोड़
आईपीएल के इस सीजन में शनिवार को मैच फिक्सिंग का खुलासा होने के बाद तहलका मच गया है और इसके साथ ही रविवार को जी न्यूज की एक रिपोर्ट ने मैच फिक्सिंग मामले में नया मोड़ ला दिया है जिसमें जांच कर रही पुलिस का कहना है कि वो फिल्म बिरादरी में पूछताछ के लिए नेट को खंगालेंगे।

विंदू दारा सिंह पर एक बार फिर से सट्टेबाजी की रार
सट्टेबाजी की बात सामने आने के बाद सूत्रों की माने तो अरबाज खान के साथ पूछताछ के बाद ठाणे की पुलिस विंदू दारा सिंह को भी बुला सकती है। क्योंकि सोनू मलाद ने पूछताछ करने वालों के सामने कहा कि वो अपने सहयोगी प्रेम तनेजा के साथ दो बार विंदू दारा सिंह के साथ मिले। प्रेम तनेजा एक बुकी है और उसे आईपीएल 2013 में मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में मुंबई अपराध शाखा द्वारा दारा सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था।

विंदू दारा सिंह साल 2013 में भी पाए गए थे सट्टेबाजी में लिप्त
आपको बता दे कि बॉलीवुड के अभिनेता विंदू दारा सिंह आईपीएल 2013 के दौरान सामने आए मैच फिक्सिंग के मामले में भी लिप्त थे। जब उन्हें सट्टेबाजीके आरोप में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करने के बाद उन्होंने कथित तौर पर पुलिस को बताया था कि उन्होंने गुरूनाथ मयप्पन की ओर से दांव लगाए थे। जिसके बाद 13 दिन तक गिरफ्तार रखने के बाद विंदू दारा सिंह को निर्दोष साबित करते हुए छोड़ा गया था।

सोनू मलाद का बड़ा खुलासा
वहीं इस बार सट्टेबाजी में सोनू जालान उर्फ सोनू मालद का नाम शामिल हो रहा है। सोनू को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के सामने सोनू ने बताया कि “उन्होंने अरबाज खान से मित्रता की थी। जिन्हें बदले में अन्य बॉलावुड सितारों से मिलाने को कहा गया।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में आया नया मोड़, एक बार फिर से इस अभिनेता पर आया संकट appeared first on SportzWiki Hindi.