Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित शर्मा ने क्लियर किया यो-यो टेस्ट लेकिन ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा ने आखिरकार अपना यो-यो टेस्ट क्लियर कर दिया है। ज्ञात हो कि आज इनका यो-यो टेस्ट बैंगलोर के राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी में हुआ जहां उन्होंने यह अनिवार्य टेस्ट को क्लियर कर दिया जिसका सबूत उनकी ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट है जो इन्होंने कुछ ही मिनटों पहले की है।

गौरतलब हो कि सभी को यही संदेह था कि रोहित शर्मा इस इस अनिवार्य टेस्ट को क्लियर नहीं कर पाएंगे क्योंकि ये पहले भी इंडियन प्रीमियर लीग में एक नहीं बल्कि दो बार फेल हुए थे और फिर तीसरी बार जाते-जाते पास हुए थे। इस कारण बीसीसीआई ने टेस्ट क्रिकेट टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को पहले ही तैयार रहने को बोल दिया था कि अगर रोहित फेल होते है तो उन्हें मौका दिया जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है और रहाणे की आशा पर पानी फिर गया।

तो अब रोहित शर्मा ही खेलेंगे

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 31 वर्षीय स्टार बल्लेबाज ने अपना यो-यो टेस्ट क्लियर कर दिया जिसके कारण अब उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए मौका मिल गया है क्योंकि पहले सभी संदेह में थे कि ये अगर पास नहीं कर पाए तो सीरीज से बाहर हो जायेंगे। हालाँकि पिछले कुछ समय से सीमित ओवरों के खेल में रहाणे मौके की तलाश में है किन्तु जगह नहीं बना पा रहे है और अब रोहित के पास होने के साथ ही उन्हें भी तगड़ा घटका लगा है।

यहाँ देखिये रोहित शर्मा की हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट

Yo-Yo ✔ See you shortly Ireland

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45) on Jun 20, 2018 at 2:39am PDT

साथ ही इंडिया टीवी के अनुसार रोहित शर्मा 23 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना हो जायेंगे। जहाँ ये पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच 27 और 29 जून को खेलने वाले है। इसके बाद 3 जुलाई से टी20 के साथ शुरू होने वाली सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भी टीम का हिस्सा है। हालाँकि भारतीय टेस्ट टीम का अभी ऐलान नहीं किया गया जो इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली है।

The post रोहित शर्मा ने क्लियर किया यो-यो टेस्ट लेकिन ये दिग्गज खिलाड़ी हुआ इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.