Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जब एक मैच में रहाणे ने लिए आठ कैच और श्रीलंका में फैन ने किया जबरन किस,ये हैं करियर से जुड़े पांच उम्दा पल

अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम के उम्दा बल्लेबाज। रहाणे की तुलना कुछ लोग पूर्व भारतीय खिलाड़ी राहुल द्रविड़ से भी करते हैं। वहीं रहाणे भी राहुल द्रविड़ को अपना आदर्श मानते हैं। रहाणे का मानना है कि अगर वो जीवन में कभी भी राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड के आस-पास पहुंच गए तो अपने-आपको खुदकिस्मत मानेंगे।

रहाणे कहते हैं कि उन्हें राहुल द्रविड़ से काफी कुछ सीखने को मिला है। आइए एक नजर डालते हैं रहाणे के क्रिकेट करियर के दौरान पांच सबसे बड़े आकर्षण पर …

1- जब ड्रेसिंग रूम मे किस लेने पहुंच गया फैंस

भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज चल रही थी। यह वाकया साल 2015 का है। श्रीलंका के प्रसिद्ध क्रिकेट प्रशंसक पर्सी अंकल भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूप में जा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अजिंक्य रहाणे को किस कर लिया था। इस बात का खुलासा खुद टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक शो में इंटरव्यू के दौरान किया। पर्सी अंकल ने रहाणे को अपनी बाहों में जकड़कर गाल में कई चुंबन जड़ दिए थे। इसके बाद रहाणे का यह वीडियो खूब वायरल हुआ था।

2- जब रहाणे से मिलने मैदान में पहुंच गया प्रशंसक

इस आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी का दरोमदार अजिक्य रहाणे पर थी। रहाणे ने भी पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि आईपीएल के इस सीजन में एक शानदार वाकया देखने को मिला।

आईपीएल का 40 वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुआ था। इसी मैच के दौरान एक प्रशंसक मैदान में जा पहुंचा। यह वाकया देखकर बाकी खिलाड़ी हैरान रह गए लेकिन रहाणे ने उससे हाथ मिलाया। यह पल अपने आप में बेहतरीन था।

3- जब लॉर्डस में खेली शतकीय पारी

साल 2014 में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी। जहां भारत का एक मुकाबला क्रिकेट का मक्का यानि की लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में भी होना था। इस मैदान में भारत अभी तक केवल दो बार जीता है। पहली जीत उसे साल 1986 में कपिल देव की कप्तानी में मिली थी। दूसरी जीत 28 साल बाद यानि की 2014 में मिली थी।

इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 96 रनों से करारी हार दी थी। भारत की इस जीत में अजिंक्य रहाणे का अहम रोल रहा है। धोनी की कप्तानी में रहाणे ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था। बता दें कि इस मैदान में सचिन और गावस्कर जैसे खिलाड़ियों के नाम एक भी शतक नहीं है।

4- एक ही मैच में लपके थे 8 कैच

भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे ने साल 2015 में एक शानदार विश्व रिकॉर्ड बनाया था। भारत और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज चल रही थी। सीरीज के एक मैच में रहाणे ने आठ कैच लपके थे। जो अपने आप में अनोखा रिकॉर्ड है। यह कारनामा रहाणे ने श्रीलंका के गाले में किया था।

पहले एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पांच खिलाड़ियों ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल, भारत के यजुवेंद्र सिंह, श्रीलंका के हसन तिलकरत्ने, न्यूजीलैंड के स्टीवन फ्लेमिंग और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडेन के नाम था।

5- जब खेली टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी

अक्टूबर 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम के उम्दा बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली थी। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा था।

इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने 210 गेंदों का सामना करते हुए 188 रन की शानदार पारी खेली थी। यह रहाणे की टेस्ट मैच में सर्वाधिक पारी है।

The post जब एक मैच में रहाणे ने लिए आठ कैच और श्रीलंका में फैन ने किया जबरन किस,ये हैं करियर से जुड़े पांच उम्दा पल appeared first on SportzWiki Hindi.