Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी ने चांडीमल की अपील को दिखाया ठेंगा, तीसरे टेस्ट में नहीं होंगे टीम का हिस्सा

दुबई। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले डे-नाइट टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। शनिवार को आईसीसी के ज्यूडिशल कमिशन के प्रमुख माइकल बेलॉफ ने चांडीमल की बैन के खिलाफ की गई अपील नकार दी।

चंडीमल

श्रीलंका के कप्तान को शनिवार को सेंट लूसिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान गेंद की स्थिति बदलने का दोषी पाया गया था।

आईसीसी मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ ने गेंद पर बाहरी पदार्थ लगाकर उसकी स्थिति में बदलाव का प्रयास करने का दोषी पाए जाने पर चांदीमल को दो निलंबन अंक दिए थे जो एक टेस्ट या दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय या दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से प्रतिबंध के बराबर हैं। साथ ही चांदीमल पर उनकी मैच फीस का शत प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया था। यह 28 वर्षीय खिलाड़ी हालांकि अब तीसरे और अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाएगा जो कैरेबियाई सरजमीं पर होने वाला पहला दिन-रात्रि टेस्ट होगा।

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांडीमल ने गेंद से छेड़खानी के आरोपों को खारिज किया था और बैन के खिलाफ अपील की थी। मामले की पूरी सुनवाई 10 जुलाई को की जाएगी। अगर चांडीमल दोषी पाए जाते हैं तो हो सकता है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर हो जाए।

The post आईसीसी ने चांडीमल की अपील को दिखाया ठेंगा, तीसरे टेस्ट में नहीं होंगे टीम का हिस्सा appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.