खेल डेस्क। इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज़ इसी महीने जूनमें खेलनी है लेकिन इंग्लैंड टीम की मुश्किल कम होने का नाम ही नहीं ले रही है पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ बेन स्टोक्स बाहर हो गए है और अब घातक आलराउंडर क्रिस वॉक्स भी बाहर हो गए है।
क्रिस वॉक्स की जगह युवा तेज गेंदबाज जेक बॉल लेंगे। बॉल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से श्रृंखला की जीत में अहम भूमिका निभाई है जनवरी में पर्थ में उन्होंने 17 एक दिवसीय मैच खेले। उन्होंने 21 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड ने एक बयान में कहा है कि "नॉटिंघमशायर सीमर जेक बॉल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रॉयल लंदन श्रृंखला के लिए ऑलराउंडर क्रिस वोक्स के कवर के रूप में इंग्लैंड की ओडीआई टीम में शामिल किया गया है।"
संभावित टीम : इऑन मॉर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोनाथन बैयरस्टो, जेक बॉल, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम कररान, एलेक्स हेल्स, लिआम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।