खेल डेस्क। इंग्लैंड की टीम दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को पारी और 55 रन से हराकर सीरीज को 1 - 1 से बराबर कर दी। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के आलराउंडर बेन स्टोक्स को चोट लग गयी और वे स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरूआती मैचों से बाहर हो गए है।
इंग्लैंड की टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ 10 जून को वनडे मैच खेलना है और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 जून को ओवल में खेला जायेगा और बाकी चार ओडीआई मैच 16 जून से 24 जून के बीच खेले जाएंगे और इसके बाद एडगस्टन में एकमात्र टी 20 मैच खेला जायेगा। पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान स्टोक्स फील्डिंग के दौरान चोट लग गयी थी दूसरे टेस्ट में सैम कुरान ने उनकी जगह ली।
ईसीबी के प्रवक्ता ने कहा कि "स्टोक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की ओडीआई श्रृंखला के पहले भाग के लिए अनुपलब्ध होंगे क्योंकि वह बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट से परेशान है "स्टोक्स की चोट का मूल्यांकन इस सप्ताह के अंत में किया जाएगा और वह सोमवार को अपनी काउंटी साइड डरहम लौट आएंगे।"