Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘संजू’ फिल्म के ट्रेलर के लॉंच होने के बाद डिविलियर्स और धोनी को लेकर आ रहे है ऐसे कमेन्ट देखकर नहीं रुकेगी हंसी

भारत में क्रिकेट को बहुत बड़ी तवज्जों दी जाती है ठीक उसी तरह से भारत में हिंदी सिनेमा का क्रेज भी कम नहीं है। भारत के दर्शकों में क्रिकेट और हिंदी फिल्मों दोनों के ही लिए बड़ी भावुकता दिखती है। भारत और किसी भी देश के बीच रोमांचक मैच हो जिसमें नाखुन को दांतों से काटते लोग आसानी से दिख जाएंगे। उसी तरह से संस्पेंस मूवी को लेकर भी दर्शकों में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलता है।

संजू फिल्म के ट्रेलर को जोड़ा जा रहा है क्रिकेट के साथ

अब आप ये सोच रहे होंगे कि आज ऐसा क्या हो गया कि भारतीय क्रिकेट और हिंदी सिनेमा तो एक साथ जोड़ा जा रहा है। तो हम आपको बता ही देते हैं कि हाल ही में भारतीय हिंदी सिनेमा की आने वाली फिल्म ‘संजू’ का ट्रेलर लॉंच कर लिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर के लॉंच होते ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर को क्रिकेट की पृष्ठभूमि से जोड़ा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर संजू फिल्म को जोड़ा क्रिकेट के दिग्गजों के साथ

संजू’ फिल्म का ट्रेलर 29 मई को लॉंच कर लिया गया है। इसके लॉंच होने के बाद से सोशल मीडिया पर क्रिकेट से जोड़ा जा रहा है। इस ट्रेलर को क्रिकेट के खिलाड़ी शाहिद अफरीदी और एबी डीविलियर्स के साथ जोड़कर बड़े ही मजेदार कमेंट आ रहे हैं।

संजय दत्त के जीवन पर बनी है संजू फिल्म, रणबीर कपूर निभा रहे हैं संजय दत्त का किरदार

पहले हम आपको संजू फिल्म के बारे में बता देते हैं। संजू फिल्म बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर बनी है। जिसमें संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। साथ ही राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, विकी कौशल और परेश रावल जैसे स्टार कास्ट अपना अभिनय दिखाएंगे। इस फिल्म में संजय दत्त के जीवन पर एक उम्मीद दिखायी गई है।

अफरीदी और डीविलियर्स को फिल्म के साथ जोड़कर हो रहे हैं मजेदार ट्वीट्स 

संजू फिल्म के ट्रेलर के लॉंच होने के बाद हर कोई रणबीर कपूर की तारीफ कर रहा है जिन्होंने अपने किरदार से संजय दत्त की याद दिलायी है। इसी तरह से ट्वीटर पर इस फिल्म को क्रिकेट से जोड़कर बड़े ही मजेदार कमेंट आ रहे हैं। इसमें हाल ही में संन्यास लेने वाले एबी डीविलियर्स से जोड़ा गया है तो शाहिद अफरीदी के हर मैच के बाद संन्यास लेने का बाद फिर से खेलने से जोड़ा गया है तो वहीं अफरीदी के शून्य के स्कोर को भी दिखाया गया है

देखिए ये कुछ मजेदार ट्वीट्स

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post ‘संजू’ फिल्म के ट्रेलर के लॉंच होने के बाद डिविलियर्स और धोनी को लेकर आ रहे है ऐसे कमेन्ट देखकर नहीं रुकेगी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.