क्रिकेट की दुनिया रोमांच और रिकॉर्ड से भरी हुई है। यहां कई खिलाड़ियों और टीम के नाम कई सारे रिकॉर्ड्स दर्ज है। जिन्हें तोड़ पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। अगर बात टीम इंडिया की करे तो भारत के नाम विश्व क्रिकेट के कई हजारों रिकॉर्ड दर्ज हैं। अगर भारत को क्रिकेट के लिहाज से रिकॉर्ड्स की धरती कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं और इन्हें तोड़ने की बात छोड़ों कोई इन्हें छू तक नहीं पाया है। ऐसे ही एक अनोखे रिकॉर्ड के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं,जिसके बारे में आप इससे पहले नहीं जानते रहे होंगे…
दस बार छक्का लगाने का रिकॉर्ड

आज हम आपको एक अनोखे रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यह अनोख रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी के नाम है। इन तूफानी बल्लेबाज ने अपने करियर में पारी की पहली ही गेंद में दस बार छक्का लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह अनोखा रिकॉर्ड इससे पहले किसी और के नाम नहीं है। अब आप भी सोच रहे होंगे की यह दिग्गज भारतीय खिलाड़ी कौन है।तो आइए जानते हैं इस धाकड़ खिलाड़ी के बारे में।
पारी की पहली ही गेंद में दस बार छक्का लगाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग के अलावा किसी और बल्लेबाज के नाम यह रिकॉर्ड विश्व क्रिकेट में नहीं दर्ज है।
बता दें कि वीरेंद्र सहवाग अपने दौर के सबसे विस्फेटक बल्लेबाज हैं। सहवाग अपने क्रिकेट करियर में कुल 243 छक्के जड़े हैं। वहीं सहवाग के नाम 2408 चौके भी दर्ज हैं।
इन फार्मेट में लगाए छक्के

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट की पहली गेंद में छक्का जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। यह कारनामा सहवाग ने दस बार कर दिखाया है।
सहवाग ने सात बार वनडे मैच में पारी की पहली गेंद में छक्के जड़े और दो बार उन्होंने यह रिकॉर्ड टेस्ट मैच में बनाया। वहीं टी-20 मैच में पारी की पहली गेंद में सहवाग ने एक बार छक्का लगाया। क्रिकेट का यह अनोखा रिकॉर्ड सिर्फ सहवाग के नाम है।
सहवाग का क्रिकेट करियर

साल 2001 में सहवाग ने द.अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट डेब्यू मैच खेला था। इसके बाद सहवाग का वनडे डेब्यू 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ मोहाली में हुआ था। सहवाग के नाम 104 टेस्ट मैचों में 8586 रन दर्ज हैं।
वहीं 251 वनडे मैचों में 8273 रन सहवाग के नाम दर्ज है। सहवाग ने 19 टी-20 मैचों में 394 रन बनाए हैं। वनडे में सहवाग के नाम सर्वाधिक 219 रन और टेस्ट में 319 रन का सर्वोच्च स्कोर है।
The post दुनिया का एकलौता भारतीय बल्लेबाज, जिसने दस बार पहली ही गेंद पर लगाया छक्का appeared first on SportzWiki Hindi.