65 साल की उम्र में तीसरी शादी कर चर्चा में आए पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इमरान खान एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने पाकिस्तान की महिला धर्मगुरू बुशरा मनेका से शादी की थी।
हालांकि वो भी टिक नहीं पाई और एक कुत्ते से परेशान होकर बुशरा अपने घर वापस लौट गई। लेकिन विवाद तो तब गर्मा गया जब इमरान खान की पूर्व पत्नी ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया। इस मामले के उजागर होने के बाद इमरान खान की चारों तरफ फजीहत हो रही है।
रेहम ने अपनी किताब में किया खुलासा

इमरान खान की पूर्व पत्नी और पेशे से पत्रकार रेहम खान ने अपनी पुस्तक ‘टेल ऑल’ में इस बात का जिक्र किया है। इसके कुछ अंश इन दिनों मीडिया में लीक हो गए हैं। किताब के इस अंश ने पाकिस्तान में राजनीतिक भूचाल ला दिया।
किताब में रेहम खान ने अपने पूर्व पति और क्रिकेटर इमरान खान पर साल 2015 में यौन शोषण करने का आरोप लगाया।
बता दें कि इमरान खान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी प्रमुख हैं और वो पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी है। ऐसे में वहां पर राजनीतिक उफान अाना लाजमी है।
इमरान ने घर आने का दिया था न्यौता

टीवी एंकर रेहम खान ने इमरान खान से हुई मुलाकात के बारे में खुलकर अपनी किताब में खुलासा किया। उन्होने बताया कि इमरान खान ने शादी से पहले अपने घर आने का न्यौता दिया था। लेकिन रेहम, इमरान के इस प्रस्ताव को लेकर सहम गई थी। वो यह सोच रही थी कि इमरान खान ने उन्हें अपने घर क्यों बुलाया है।
रेहम ने बताया कि मैंने सावधानी बरतते हुए अपनी एक सहेली बानी गाला को इमरान खान के घर के बाहर रूकने को कहा था। हमने उससे यह भी कहा था कि अगर कुछ भी अप्रिय होता है, तो मैं उसे फोन करूंगी और वहां से चलते बनेंगे।
जब इमरान ने किया यौन शोषण

रेहम खान ने इमरान खान के द्वारा किए गए यौन शोषण का भी जिक्र किया। रेहम खान ने कहा कि उन्होंने काफी उंची हील पहन रखी थी। इस पर इमरान खान ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वो इसे पहनकर कैसे चल लेती हैं। इसके बाद रेहम ने अपनी सैंडिल उतारकर बैग में रख ली और दूसरी जूती पहन ली थी। इस दौरान इमरान खान ने रेहम की तारीफ की और कुछ समय तक परिवार और राजनीति पर बात की। साथ खाना खाने के बाद इमरान खान ने रेहम खान के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की।
बेहद डर गई थी रेहम खान

रेहम ने अपनी किताब में इमरान खान के रवैए को बेहद डरावना बताया है। उन्होंने लिखा कि मैं डर गई थी और यह सोच रही थी मैं यहां क्यों आई। इमरान को खुद से दूर करने के लिए धक्का दिया। इमरान खान ने कहा था कि मैं जानता हूं कि वो वैसी लड़की नहीं है, लेकिन मैं उनसे शादी करना चाहता हूं।
रेहम ने इमरान खान को कहा था कि आप पागल हो गए हैं क्या? मैं आपको जानती भी नहीं हूं और आप शादी करने की बात कर रहे हैं। इसके बाद इमरान खान ने ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया था कि वो सुनकर चौंक गई थी।
The post विश्व विजेता कप्तान पर खुद की पत्नी ने लगाया रेप करने का आरोप appeared first on SportzWiki Hindi.