स्पोर्ट्स डेस्क:भारतीय महिला किक्रेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत के बल्ले और गेंद के शानदार प्रदर्शन के चलते महिला टीम ने टी20 एशिया कप के दूसरे मैच में थाईलैंड को 66 रन से हराकर टूर्नमेंट में लगातार दूसरा मैच जीत लिया है।
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 132 रन बनाए जिसके जवाब में थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 66 रन ही बना सकी और भारत ले यह मैच 66 रनों से जीत लिया है। भारतीय टीम ने पहले मैच में मलेशिया को केवल 27 रन के स्कोर पर ऑल आउट करके 142 रन से मैच जीत लिया था।
कप्तान ने कल के मैच में अपने बल्ले और गेंद से शानदार खेल का प्रदर्शन किया हरमनप्रीत ने पहले बल्ले से 27 रन बनाए और 3 ओवर में मात्र 11 रन देकर 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच भी रही। भारत की दीप्ति शर्मा ने 2 और पूनम यादव तथा पूजा वस्त्रकार ने 1-1 विकेट लेकर थाइलैंड को 66 रनों पर रोकने में कामयाब रही है। दूसरे मैच भी भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करके टीम को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई है।
Herald