Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इल्कले चैलेंजर खिताब जीता जीवन और आॅस्टिन की जोड़ी ने 

इल्कले 
भारतीय टेनिस खिलाड़ी जीवन नेदुचेझियान और उनके अमेरिकी जोड़ीदार आस्टिन क्राइजेक ने 127,000 यूरो इनामी राशि वाले इल्कले चैलेंजर के फाइनल में जर्मनी के केविन करावेट्ज और आं्िरदयाज मेस की जोड़ी को शिकस्त दी। इस साल युगल में जीवन का यह दूसरा चैलेंजर स्तर का खिताब है। गैरवरीय भारतीय – अमेरिकी खिलाड़यिों की जोड़ी ने 57 मिनट चले फाइनल मुकाबले को 6-3 6-3 से जीता। इस जीत के साथ जीवन और आस्टिन को 110-110 रैंंिकग अंक मिले और दोनों के बीच 7,870 यूरो की इनामी राशि का बंटवारा होगा। बाएं हाथ के जीवन इस सत्र में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इस दौरान वह इल्कले सहित छह टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।