Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोट के बाद अगर वशिंगटन सुंदर होते है भारतीय टीम से बाहर, तो इन पांच खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

भारत-आयरलैंड पहले टी-20 मैच से पहले भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर आई है. दरअसल, अभ्यास के दौरान भारतीय टीम के स्पिन ऑलराउंडर वशिंगटन सुंदर को चोट आ गई है और इस दौरान वह लंगड़ाते हुए भी नजर आये है.

अगर वशिंगटन सुंदर आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो जाते है, तो उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में मौका दिया जा सकता है.

आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिन्हें भारतीय टीम के चयनकर्ता वशिंगटन सुंदर की जगह टीम में मौका दे सकते है.

कृनाल पंड्या 

कृनाल पंड्या अपनी प्रतिभा का लोहा आईपीएल में मनवा चुके है. भारतीय टीम के चयनकर्ता भी उन पर अपनी बारीकी से नजर बनाये हुए है. वह फिलहाल इंडिया ए की टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर है.  अगर वशिंगटन सुंदर टीम से बाहर होते है, तो कृनाल पंड्या को भारतीय टीम के चयनकर्ता मौका दे सकते है.

कृष्णपा गौथम 

के गौथम ने आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खिया बटोरी थी. के गौथम जहां अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी के लिए जाने जाते है. वही वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए भी पहचाने जाते है. के गौथम की शानदार फॉर्म को देखते हुए वह वशिंगटन सुंदर का एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते है.

कर्ण शर्मा 

कर्ण शर्मा घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है. कर्ण शर्मा भी एक शानदार लेग स्पिनर है. वही वह बल्लेबाजी में भी उपयुक्त योगदान देने की क्षमता रखते है. अगर सुंदर की जगह कर्ण शर्मा को टीम में चुना जाता है, तो यह ज्यादा हैरान करने वाली बात नहीं होगी.

अक्षर पटेल 

वशिंगटन सुंदर से पहले अक्षर पटेल का ही इस स्थान पर कब्ज़ा था, लेकिन अब सुंदर के चोटिल होने के बाद वापस अक्षर पटेल को यह जगह मिल सकती है. अक्षर पटेल फिलहाल इंडिया ए की टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर ही है और शानदार प्रदर्शन भी कर रहे है.

अनुकूल रॉय 

अंडर-19 के अनुकूल रॉय अपनी ऑलराउंड प्रतिभा का नजारा अंडर-19 विश्व कप में दे चुके है. अनुकूल रॉय भी वशिंगटन सुंदर की जगह के प्रबल दावेदारों में से एक है. चयनकर्ता सुंदर जैसे युवा खिलाड़ी की जगह अनुकूल रॉय जैसे युवा खिलाड़ी को भी दे सकते है.

The post चोट के बाद अगर वशिंगटन सुंदर होते है भारतीय टीम से बाहर, तो इन पांच खिलाड़ियों को मिलेगा मौका appeared first on SportzWiki Hindi.