Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल जीतने के बाद हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर दिया चौकाने वाला बयान

पिछले दो आईपीएल सीजन राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के साथ धोनी के अच्छे नही रहे थे. मगर जब दो साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हुई तो एक बार फिर कमान धोनी के हाथों में आयी. धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स ने कमाल की वापसी की. चेन्नई ने इस आईपीएल पर अपना कब्जा जमाकर खिताब को तीसरी बार अपने नाम कर किया.

चेन्नई ने जब इस सीजन में अपने सफर का आगाज किया था तो कई लोगों ने इस टीम को बूढ़ों की फौज कहा था. लेकिन धोनी की येलो आर्मी ने आईपीएल खिताब पर अपना कब्जा जमाकर सबके मुंह पर ताला लगा दिया. इस चैंपियन टीम का हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने धोनी की कप्तानी की जमकर तारीफ की है.

धोनी को लेकर ये कहा हरभजन सिंह ने

एक टीवी चैनल पर हरभजन सिंह ने धोनी के बारे में कहा ”वह शानदार रहे. बल्लेबाजी क्रम में उन्हें उपर बल्लेबाजी करते हुए देख अच्छा लगा. उन्होंने मुझे पुराने धोनी की याद दिला दी”

आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत से पहले जिन लोगों ने चेन्नई को बूढ़ों की टीम कहा था उनसे सवाल करते हुए हरभजन ने कहा ”30 और 35 साल के प्लेयर्स बताकर गलती की गयी. अब मेरा सवाल है कि, अब क्या हुआ ? जब  20 या 21 साल के होते हैं तो बोलने में गलती कर देते हैं”

इसके साथ ही हरभजन ने कहा ”30 के व्यक्ति को अनुभव होता है. वह अपने करियर के सभी स्टेज से गुजर चुका होता है. इसलिए वे जानते हैं कब प्रतिक्रिया देनी है और दवाब की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देना है. यही है जब अनुभव काम आता है”

धोनी ने इस आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 455 रन बनाए हैं. इस दौरान धोनी की स्ट्राइक रेट 150.66 रही है. इसमें उनके तीन अर्द्धशतक भी शामिल हैं. जबकि सर्वोच्च स्कोर नाबाद 79 रन है.

The post आईपीएल जीतने के बाद हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर दिया चौकाने वाला बयान appeared first on SportzWiki Hindi.