Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज है उस खिलाड़ी का जन्मदिन जिसने टूटी पसली के साथ खेला था पूरा मैच, बना था मैन ऑफ़ द मैच

क्रिकेट को वैसे भी अनिश्चतताओं भरा खेल कहा जाता है, इस खेल में कब क्या हो जाए इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है. क्रिकेट में अंतिम गेंद तक कुछ भी संभव होता है.इसलिए बड़े से बड़े अनुभवी लोग इसके विश्लेषण में फेल होते देखे जाते है.टेस्ट क्रिकेट का इतिहास भले ही सौ साल से ज्यादा पुराना हो, मगर वनडे क्रिकेट की शुरुआत 70 के दशक में हुई थी।

 

 

साल 1971 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में पहला वनडे मैच खेला गया था.  वैसे तो यह मुकाबला कंगारुओं के नाम रहा मगर मैच में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी इंग्लिश खिलाड़ी जॉन एडरिच ने.  इस मैच में जॉन ने बेहतरीन पारी खेली थी इसलिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवार्ड मिला. वनडे क्रिकेट में यह पुरस्कार पाने वाले एडरिच पहले क्रिकेटर भी बन गए.

आज है जन्मदिन जॉन एडरिच का 

जॉन एडरिच का आज जन्मदिन है, इन्होने आज के ही दिन ऐसी पारी खेली थी जो जब तक क्रिकेट है तब तक याद की जाएगी. इन्होने आज के दिन ऐसा कारनामा किया, इनकी पारी वाकई में अद्भुत थी. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के डेटा के मुताबिक, जॉन एडरिच उस परिवार से ताल्लुक रखते हैं जिस घर में समझो तो क्रिकेटरों की फ़ौज थी लेकिन कर्नल तो एडरिच ही बने.

 

 

बाएं हाथ के बल्लेबाज एडरिच ने 1963 में टेस्ट डेब्यू किया था, पहला मैच उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. एडरिच उस समय लेट कट खेलने के माहिर खिलाड़ी माने जाते थे. ये अंतिम समय तक गेंद का इंतजार करते थे और ऐन वक्त स्क्वॉयर कट मारकर रन बटोर लेते थे. अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में जॉन ने कुल 77 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने 43.54 की औसत से 5138 रन बनाए. इसमें 12 शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं.

पहले एकदिवसीय मैच के मैन ऑफ द मैच 

यह वह समय था जब कोई ये भी नहीं जानता कि क्रिकेट क्या होता है. तो उस समय एकदिवसीय और टेस्ट मैच की बात करना बेमानी साबित होगा. 1971 में  मेलबर्न में जब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एकदिवसीय मैच खेलने मैदान में उतरीं तब दुनिया वनडे क्रिकेट से रूबरू हुई. इस मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 190 रन बनाए.

 

 

जवाब में कंगारू टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच को भले ही ऑस्ट्रेलिया ने जीता था मगर 82 रन बनाकर ‘मैन ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड इंग्लैंड के जॉन एडरिच ले गए, इसी के साथ वनडे क्रिकेट इतिहास में उनका नाम हमेशा के लिए दर्ज हो गया. जॉन का वनडे करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा, उन्होंने सिर्फ 7 मैच खेले जिसमें कुल 223 रन बनाए.

जब टूटी पसली की परवाह किये बिना खेला मैच 

60-70 के दशक में हेलमेट या सेफ्टी गार्ड्स पहनकर क्रिकेट नहीं खेला जाता था. ऐसे में तेज गेंदबाजों से बचने को कोई सहारा नहीं था. कई बार तो खिलाड़ी चोटिल होने के बाद भी खेलते रहते थे. ये खिलाड़ियों की खेल के प्रति समर्पण की भावना दिखाती है.

जॉन भी कई बार टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हुए.  बात उस समय की है जब इंग्लिश टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी तो सिडनी में खेले गए एक टेस्ट मैच में लिली की गेंद सीधा एडरिच की पसलियों से टकराईं, इसके बावजूद जॉन ने हिम्मत नहीं हारी और टूटी पसली के साथ पूरा मैच खेलते रहे.

 

 

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो इसे खूब शेयर, कमेंट और लाइक करे …

The post आज है उस खिलाड़ी का जन्मदिन जिसने टूटी पसली के साथ खेला था पूरा मैच, बना था मैन ऑफ़ द मैच appeared first on SportzWiki Hindi.